खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है, प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है: सीएम साय

रायपुर। नारायणपुर-बीजापुर जिलों की एक जंगल में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में सात नक्सली मारे गए। नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने कहा कि मुठभेड़ सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई। सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी, जो अभी भी जारी है।

जवान नक्सलियों का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। सर्च में अब तक सात वर्दीधारी नक्सलियों के शव तथा सात हथियार बरामद हुए हैं और कई नक्सलियों के घायल होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, ‘मुठभेड़ स्थल से अब तक सात नक्सलियों के शव और हथियार बरामद किए गए हैं। यह ऑपरेशन में दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बस्तर जिलों के जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और स्पेशल टास्क फोर्स के जवान शामिल थे। राज्य पुलिस की सभी इकाईयां माओवादियों की इंद्रावती क्षेत्र समिति के कैडरों की उपस्थिति के बारे में इनपुट के आधार पर शुरू की गई थी।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन जारी है और विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है। इस घटना के साथ ही इस साल राज्य में सुरक्षा बलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 107 नक्सली मारे जा चुके हैं। उक्त खबर आप सारनाथ एक्सप्रेस में पढ़ रहे हैं।

सात नक्सलियों के मारे जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट साझा की है। उन्होंने लिखा कि सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में सात नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है। यह निश्चित ही सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी है। उनके साहस को सलाम करता हूं। उन्होंने आगे लिखा कि नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button