खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

शासन विरोधी पाम्पलेट चिपकाते और पुलिस की रेकी करते नक्सली सहयोगी गिरफ्तार

पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने/छूपने लगे, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया…

 

सुकमा। जिला सुकमा में सुन्दरराज पी., पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज जगदलपुर (छ.ग.), कमलोचन कश्यप, पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, हरजिन्दर सिंह, उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज जगदलपुर के मार्ग-दर्शन एवं किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक सुकमा, मनीष कुमार भारती, कमाण्डेन्ट 227 वाहिनी सीआरपीएफ के निर्देशन तथा निखिल अशोक कुमार राखेचा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्स ऑप्स सुकमा, रजत नाग, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी तोंगपाल के पर्यवेक्षण में चलाये जा रहे

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत् आज दिनांक 24.05.2024 को 227 वाहिनी सीआरपीएफ के आसूचना शाखा से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा झोला मे पाम्पलेट पर्चा लेकर शासन विरोधी पाम्पलेट चिपकाने के उद्वेश्य से बेंगपाल, टाहकवाड़ा की ओर घूम रहे है।

उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना तोंगपाल से निरीक्षक संतोष सिंह थाना प्रभारी के हमराह जिला बल, डीआरजी सुकमा का बल एवं बाबन कुमार सिंह, उप कमाण्डेन्ट, 227 वाहिनी सीहआरपीएफ तथा निरीक्षक कृपाल सिंह के हमराह 227 वाहिनी सीआरपीएफ बल की संयुक्त पार्टी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 बंेगपाल, टाडकावाड़ा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे।

अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग 30 ग्राम बेंगपाल के पास 01 संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस पार्टी को अपने ओर आते हुए देखकर भागने/छूपने लगे, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना सोमारू उर्फ सोनारू नाग पिता स्व. लक्ष्मण नाग उम्र 32 वर्ष निवासी बेंगपाल थाना तोंगपाल जिला सुकमा (छ0ग0) का होना तथा दरभा डिवीजन अन्तर्गत कटेकल्याण एरिया कमेटी के नक्सली मद्दगार होना बताया।

जो बडे़ नक्सली नेताओं के कहने पर शासन-प्रशासन के विरोध में मार्ग पर नक्सली पाम्पलेट/पर्चा लगाना तथा पुलिस गस्त पार्टी की रेकी करना बताया गया। जिसके कब्जे से नक्सली पाम्पलेट/पर्चे बरामद किया गया।

उक्त कृत्य विधि विरूद्ध पाये जाने पर सोमारू उर्फ सोनारू नाग के खिलाफ थाना तोंगपाल में अपराध क्रमांक 09/2024 धारा 8(1)(3)(5) छत्तीसगढ़ विशेष जन सुरक्षा अधिनियम 2005 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 24.05.2024 को विधिवत् गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button