खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री द्वारा गौवंश अभ्यारण्य बनाने की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री से मिलकर दी बधाई एवं धन्यवाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सड़कों पर खुले में घूमने वाले गोवंशों की सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए साय सरकार प्रदेश में गौवंश अभ्यारण्य योजना ले कर आ रही है। सीएम विष्णु देव साय ने अधिकारियों को इस संदर्भ में कार्ययोजना बनाने के आवश्यक निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव द्वारा गौवंश अभ्यारण्य बनाने की घोषणा पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मुख्यमंत्री से मिलकर इसके लिए बधाई एवं धन्यवाद किया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह बताते हुए मुझे बहुत हर्ष हो रहा है कि विष्णुदेव सरकार गौवंशो की सुरक्षा, देखभाल और सड़कों पर घूमने वाले गौवंशो की सुरक्षा के लिए गौवंश अभ्यारण बनाएगी। इससे निश्चित ही सड़कों पर भूखे-प्यासे भटकने वाले गौवंशों को नियमित आहार, देखभाल और चिकित्सकीय सुविधा मिलेगी वरन दुर्घटनाओं पर भी लगाम लगेगी।

छत्तीसगढ़ से जल्द ही दूर होगी नक्सलवाद की काली छाया- उप-मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि नक्सल उन्मूलन की दिशा में छत्तीसगढ़ धीरे-धीरे सफलता की ओर बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ शासन की समर्पण नीति से प्रभावित होकर भटके हुए लोग हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौटने लगे हैं। इस क्रम में आज बीजापुर जिले में 33 नक्सलियों ने सरेंडर किया। समाज की मुख्यधारा में उनका स्वागत है।

स्वागत है। श्री शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन कल्याणकारी नीति के कारण, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में बस्तर और छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद की काली छाया जल्द ही दूर होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button