दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

संभागायुक्त एवं कलेक्टर ने किया अधिकारियों के साथ निगम क्षेत्र के दुकानों का किया निरीक्षण

दुर्ग। नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित परिसर का मुआयना करने पहंुचे संभागआयुक्त एस.एन.राठौर, कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा निगमायुक्त लोकेश चंद्राकर, एसडीएम मुकेश रावटे, उपायुक्त महेंद्र साहू सहित अधिकारियों के साथ नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत स्थित परिसर एवं दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने दुकानों का उपयोग एवं आरक्षण तथा दुकानों की बिक्री तथा भूमि आवंटन की प्रक्रिया में आने वाली परेशानियों के संबंध में आयुक्त श्री लोकेश चन्द्राकर से चर्चा की।

उन्होंने अधिकारियों के साथ गंज मंडी काम्प्लेक्स,नलघर काम्प्लेक्स, साइंस कॉलेज फील्टर प्लांट के पास प्रस्तावित चौपाटी के अलावा राजेंद्र पार्क के समीप नवनिर्मित फूड जोन का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने नलघर काम्प्लेक्स एवं गंज मंडी काम्प्लेक्स की सुंदरता के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश निगमायुक्त को दिए ताकि दुकानों की सुंदरता के अनुरूप दुकानों की बिक्री हो सके। आरक्षण को शिथिल करने निगम की सभा में प्रस्ताव प्रस्तुत करने कहा गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने भूमि आवंटन की प्रक्रिया में आने वाली दिक्कतों के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करने संबंधित अधिकारियों को कहा। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता संजय ठाकुर, उपअभियंता करण यादव, बाजार अधिकारी चंदन मनहरे, सहायक बाजार अधिकारी थानसिंह यादव आदि मौजूद रहें।

कलेक्टर ने कहा नियमित रूप से साफ सफाई व्यवस्था की मॉनिटरिंग करें, दुकानों के सामने कचरा बाहर बिखरने वालो पर कड़ी कार्रवाही करें व जुर्माना लगाए। उन्होंने कहा कि दुकानों लिए पार्किंग भी महत्वपूर्ण होता है। पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था न होने से आवागमन व्यवस्था अस्त-व्यस्त हो जाती है और ट्रैफिक का दबाव काफी बढ़ जाता है। पार्किंग हेतु उपयुक्त और पर्याप्त जगह भी चिन्हांकित कर लें।

उल्लेखनीय है कि वेंडिंग जोन में खाद्य पदार्थों की दुकानें होगीं। जिसमें चाट,डोसा, कुल्फी और गुपचुप के अलावा दुकानें की दुकानें इस ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए सड़क किनारे वेंडिंग जोन में फास्ट फूड, चाट, पेय पदार्थ, कुल्फी की दुकानें खोले जाने का प्रस्ताव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button