छत्तीसगढ़फीचर्ड

10वीं एवं 12वीं बोर्ड की परीक्षाओ मे मेरिट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों कों पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने किया सम्मानित

रक्षित केंद्र स्थित सभाकक्ष मे कार्यक्रम का किया गया था आयोजन, छात्र छात्राओं के मानसिक तनाव कों कम करने अनुभवी चिकित्सकों की देखरेख मे की गई कॉउंसलिंग…परिवार एवं बच्चों के बीच संवादहीनता की स्थिति कों मानसिक तनाव का प्रमुख कारण बताते हुए सार्थक उपायों पर की गई चर्चा…

सरगुजा। सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान “ऑपरेशन विश्वास” के तहत आम नागरिकों के हित मे कई सार्थक अभियान चलाये जा रहे हैं, इसी क्रम मे रक्षित केंद्र अम्बिकापुर स्थित सभाकक्ष मे बोर्ड परीक्षाओ मे मेरिट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम मे 10 वी एवं 12 वी बोर्ड मे अच्छे अंक लाकर जिले कों गौरवान्वित करने वाले छात्र छात्राओं कों पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा प्रशस्ती पत्र एवं मोमेंटो देकर देकर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम के दौरान अनुभवी चिकित्सक डॉ सुमन कुमार क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट की उपस्थिति मे छात्र छात्राओं एवं उनके परिजनों को बच्चों कों मानसिक तनाव की स्थिति से दूर करने के लिए सार्थक चर्चा कर विभिन्न उपायों पर पहल करने समझाईस दी गई।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा विजय अग्रवाल ने कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए कहा कि जिले के प्रतिभावान् एवं होनहार बच्चों कों सम्मानित करना सरगुजा पुलिस के लिए गर्व की बात हैं, आप सभी ने 10 वी एवं 12 वी बोर्ड की परीक्षाओ मे अच्छे अंक लाकर जिले कों गौरवान्वित किया हैं, छात्र छात्राओं कों अपना समय बेहतर कार्यों मे समर्पित करने समझाईस दी गई एवं छात्र छात्राओं के परिजनों कों बच्चों की प्रतिभा पहचानने और उसे निखारने के लिए बच्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई।

निरंतर मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र हैं, सफलता त्वरित रूप से प्राप्त नही होती हैं, लगातार मेहनत आपके परिणाम बदल देते हैं। बच्चों एवं उनके परिजनों के बीच संवादहीनता की स्थिति मानसिक तनाव का कारण बनती हैं, कोशिश करें अपने परिवार के बीच लगातार संवाद बनाये रखे एवं बच्चों कों अवसाद मे जाने से रोके पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा सभी मेघावी बच्चों कों शुभकामनायें दी गई।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी एवं रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत द्वारा छात्र छात्राओं कों कैरियर गाइडेन्स प्रदान कर विधिक अधिकारों से अवगत कराया गया, नाबालिग बालक बालिकाओं कों पोक्सो एक्ट एवं महिला सुरक्षा सम्बन्धी क़ानून की जानकारी दी गई, साथ ही छात्र छात्रों कों साइबर अपराध एवं उनके रोकथाम बताये गए, छात्र छात्राओं कों यातायात नियमो की जानकारी देकर जागरूक किया गया, जिले के होनहार एवं मेघावी बच्चों कों पुलिस परिवार के बच्चों एवं परिजनों के समक्ष सम्मान करने कर पुलिस परिवार भी उत्साहित रहे।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक शुभम तिवारी, रक्षित निरीक्षक तृप्ति सिंह राजपूत, डॉ सुमन कुमार क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, सहायक उप निरीक्षक संजय श्रीवास्तव, सहित काफी संख्या मे मेघावी छात्र छात्राओं एवं उनके पारिजन एवं पुलिस परिवार के बच्चे एवं परिजन कार्यक्रम मे शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button