खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पीएम मोदी चुनाव प्रचार थमते ही पहुंचे कन्याकुमारी: भगवती अम्मन मंदिर में की पूजा अर्चना, रॉक मेमोरियल में लगाएंगे ध्यान

लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण के चुनाव प्रचार अभियान की समाप्ति हो गई है. वहीं, पीएम मोदी अपनी 3 दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पर कन्याकुमारी पहुंच गए हैं…

 

कन्याकुमारी (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के कन्याकुमारी में भगवती अम्मन मंदिर में पूजा- अर्चना की। चुनाव प्रचार अभियान की समाप्ति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय आध्यात्मिक यात्रा पर ध्यान लगाने के लिए कन्याकुमारी पहुंच गए हैं।

इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले मां भगवती अम्मन मंदिर में पूजा अर्चना की. इसके बाद वे विवेकानंद रॉक मेमोरियल जाएंगे. जहां पर ध्यान मंडपम में वह एक जून तक मेडिटेशन करेंगे।

पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल में लगभग 45 घंटे तक रहेंगे और एक जून की शाम को वह दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं. एक जून की शाम को रवाना होने से पहले वह तमिल कवि तिरुवल्लुवर की 133 फीट ऊंची प्रतिमा भी देखने जाएंगे।

हालांकि, यह कोई पहला मौका नहीं है, जब पीएम मोदी चुनाव प्रचार अभियान के अंत के बाद किसी आध्यात्मिक यात्रा पर गए हों. पीएम मोदी इससे पहले भी इस तरह की विशेष आध्यात्मिक यात्राओं पर जाते रहे हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विवेकानंद रॉक मेमोरियल यह वही स्थान है जहां देवी पार्वती ने एक पैर पर खड़े होकर भगवान शिव की प्रतीक्षा की थी. यह भारत का सबसे दक्षिणी छोर है, जहां पर पूर्वी घाट और पश्चिमी घाट आपस में मिलते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से कन्याकुमारी के उसी प्रसिद्ध स्थान विवेकानंद शिला पर एक जून तक ध्यान लगाएंगे, जहां पर स्वामी विवेकानंद ने तीन दिनों तक तपस्या करते हुए विकसित भारत का सपना देखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button