खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

चुनाव आयोग का प्रेस कांफ्रेंस आज: पश्चिम बंगाल के दो मतदान केंद्रों पर आज फिर होगी वोटिंग

लोकसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान के बाद चार जून  यानी कल मतगणना होगी। चुनाव आयोग उससे पहले आज दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है…

 

नईदिल्ली (ए)। लोकसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान के बाद चार जून  यानी कल मतगणना होगी। चुनाव आयोग उससे पहले आज दोपहर 12.30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करने जा रहा है। चुनाव आयोग लोकसभा चुनावों की मतणगना से ठीक एक दिन पहले सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा।

यह शायद पहली बार है, जब आयोग ने चुनाव खत्म होने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। 19 अप्रैल को शुरू हुए सात चरणों का चुनाव एक जून को खत्म हुआ।

2019 के संसदीय चुनावों तक उप चुनाव आयुक्त प्रत्येक चरण के मतदान के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते थे, लेकिन अब यह प्रथा खत्म कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक इस दौरान आयोग मतदान प्रतिशत से लेकर मतगणना तक की जानकारी साझा कर सकता है।

पश्चिम बंगाल के दो मतदान केंद्रों पर आज फिर होगी वोटिंग, चुनाव आयोग का आदेश: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की बारासात और मथुरापुर लोकसभा सीट में एक-एक मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान का आदेश दिया है। इन केंद्र पर सातवें व अंतिम चरण में एक जून को मतदान हुआ था। अब 3 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

आयोग ने बताया कि दोबारा मतदान का कराए जाने का फैसला चुनाव अधिकारियों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और संबंधित पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया। उन्होंने बताया कि बारासात निर्वाचन क्षेत्र का बूथ देगंगा विधानसभा क्षेत्र के कदमबागछी सरदार पारा एफपी स्कूल में स्थि है। जबकि मथुरापुर का बूथ काकद्वीप विधानसभा क्षेत्र में स्थित है।

इस बीच, भाजपा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर डायमंड हार्बर लोकसभा सीट के कई मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराए जाने की मांग की है। इन सभी सीट पर एक जून को मतदान संपन्न हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button