खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

रिकार्ड तीसरी जीत पर दुनिया भर के नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई, भारतीय लोकतंत्र की तारीफ की

लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर नेपाल, श्रीलंका, अमेरिका, इटली सहित कई देशों के नेताओं ने पीएम मोदी और एनडीए को बधाई दी है…

नईदिल्ली (ए)। अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी मंच (यूएसआईएसपीएफ) ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी। यूएसआईएसपीएफ के बोर्ड ने देश के गौरवशाली लोकतांत्रिक इतिहास में एक और अध्याय को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए भारत की जनता को बधाई दी। मंच ने एक बयान में कहा, यूएसआईएसपीएफ का बोर्ड एनडीए को 2024 के लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार ऐतिहासिक कार्यकाल के लिए बधाई देता है। उन्होंने आगे भारतीय लोकतंत्र की सराहना की और इस बात पर जोर दिया कि किसी भी लोकतंत्र की रीड़ और पहचान मतदाता हैं।

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, नई चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई और अच्छे काम के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने एक्स पर लिखा, लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी  बार भाजपा और एनडीए की चुनावी जीत पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई। हमें भारत के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक अभ्यास के सफल संपन्न होने पर खुशी है।

वहीं, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भी आम चुनाव में एनडीए की जीत पर प्रधानमंत्री को बधाई दी और उनके साथ मिलकर काम करने को लेकर उत्साह जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, मैं भाजपा नीत एनडीए को उसकी जीत पर हार्दिक बधाई देता हूं। यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रगति और समृद्धि में भारतीय लोगों के भरोसे को दिखाता है। उन्होंने कहा कि निकटतम पड़ोसी के रूप में श्रीलंका भारत के साथ साझेदारी को और मजबूत करने के लिए तैयार है। पीएम मोदी ने विक्रमसिंघे की शुभकामनाओं के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और कहा, राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे आपका धन्यवाद। मैं भारत-श्रीलंका आर्थिक साझेदारी पर निरंतर सहयोगी की उम्मीद करता हूं।

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने भी पीएम मोदी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा, प्रधानमंत्री मोदी को ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए बधाई। आपके नेतृत्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र उल्लेखनीय प्रगति हासिल करना जारी रखेगा। मॉरीशस-भारत संबंध जिंदाबाद। इसके जवाब में मोदी ने कहा, प्रधानमंत्री जगन्नाथ आपके बधाई संदेश के लिए धन्यवाद। मॉरीशस हमारी पड़ोस पहले नीति, विजन सागर और वैश्विक दक्षिण के लिए हमारी प्रतिबद्धता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैं हमारी विशेष साझेदारी को और गहरा करने के लिए साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं।

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी पीएम मोदी को बधाई और द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री के साथ काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा व भाजपा नीत एनडीए को लगातार तीसरी बार आम चुनाव में सफलता पर बधाई। मैं दोनों देशों की साझा समृद्धि और स्थिरता के लिए हमारे हितों को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करने को उत्साहित हूं।

अमेरिका ने सात चरणों में 44 दिनों में होने वाले दुनिया के सबसे बड़े चुनावों को पूरा करने के लिए भारत की सराहना की और एनडी की लगातार तीसरी जीत के बाद दोनों देशों के बीच निरंतर करीबी साझेदारी की उम्मीद जताई। यह पूचे जाने पर कि मोदी सरकार 3.0 में अमेरिका-भारत संबंध कैसे रहेंगे, अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, मैं अमेरिका और भारत के बीच निरंतर करीबी साझेदारी की उम्मीद करता हूं। सरकार और लोगों के बीच दोनों स्तरों पर एक बड़ी साझेदारी है। मुझे पूरी उम्मीद है कि यह जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button