खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

9 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं चंद्रबाबू नायडू, जगन रेड्डी ने सीएम पद से दिया इस्तीफा

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) ने वापसी कर ली है. इसी बाच सीएम जगन रेड्डी ने विधानसभा चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है…

नईदिल्ली (ए)। आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनावों के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. चुनाव की मतगणना के रुझानों से पता चलता है कि एन चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) की वापसी तय है. पार्टी ने घोषणा की है कि नायडू 9 जून को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. पार्टी मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया है. सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस केवल 24 सीटों पर बढ़त के साथ बहुत पीछे है. बता दें कि राज्य में 13 मई को लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव भी हुए।

एक और कार्यकाल की तलाश में वाईएसआरसीपी ने अकेले सभी 175 सीटों पर चुनाव लड़ा, जबकि टीडीपी ने 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे. पवन कल्याण की अगुआई वाली जन सेना पार्टी (जेएसपी) ने 21 सीटों पर और भाजपा ने 10 सीटों पर चुनाव लड़ा. प्रमुख दावेदारों में मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी (वाईएसआरसीपी), टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू, जेएसपी के पवन कल्याण शामिल हैं।

इन चुनावों में टीडीपी-भाजपा गठबंधन ने बहुमत हासिल किया है. टीडीपी सबसे पार्टी बनी और 135 सीटें जीतीं. वहीं JnP को 21 सीटें मिलीं और YSRCP को मात्र 11 सीटें ही मिल सकी हैं. इसी के साथ भाजपा को 8 सीटें मिली हैं।

आंध्र प्रदेश में कुल 25 लोकसभा सीटे हैं, 2019 में YSR कांग्रेस ने राज्य की 25 लोकसभा सीटों में से 22 पर जीत हासिल की थी. वहीं ​​टीडीपी सिर्फ़ 3 सीटों पर सिमट गई  थी. जबकि बीजेपी और कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियां यहां एक भी सीट नहीं जीत पाईं थी।

आंध्र प्रदेश में लोकसभा की 25 में से 16 सीटें जीतकर टीडीपी एनडीए में दूसरी बड़ी पार्टी बन गई है।

पवन कल्याण की पार्टी आंध्र प्रदेश विधानसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उबरी है। एनडीए एलायंस का हिस्सा जन सेना पार्टी ने लोकसभा में भी दो सीटों पर प्रत्याशी उतारे थे और दोनों पर ही जीत हासिल की है। विधानसभा की बात करें तो 21 सीटें पार्टी ने हासिल की हैं। इन्होंने 21 सीटों पर ही प्रत्याशी उतारे भी थे। इसके अनुसार पार्टी को 100 प्रतिशत सफलता हासिल हुई है। बात करें, पवन कल्याण की तो वो खुद पीतमपुरा सीट से चुनावी मैदान में थे और उन्होंने 70279 वोटों से जीत हासिल की है। उन्हें 134394 वोट पड़े हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button