रायबरेली संसदीय सीट से एतिहासिक जीत दर्ज कराकर राहुल ने दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी के चुनाव जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मां सोनिया छह बार सांसद का चुनाव जीतीं हैं…
रायबरेली (ए)। मतदान से दो दिन पहले 18 मई को आईटीआई मैदान में सोनिया ने रायबरेली की जनता से भावुक अपील की थी… अपना बेटा सौंप रही हूं। जैसे मुझे अपनाया, वैसे ही राहुल को अपनाना। मैं रहूं या न रहूं, राहुल आपको कभी निराश नहीं करेंगे। सोनिया की इस अपील पर वोटरों ने राहुल को एतिहासिक जनादेश दे दिया।
रायबरेली संसदीय सीट से एतिहासिक जीत दर्ज कराकर राहुल ने दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी के चुनाव जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मां सोनिया छह बार सांसद का चुनाव जीतीं हैं। राहुल गांधी भी इस बार लोकसभा के छह चुनाव जीतने का रिकॉर्ड बना चुके हैं उन्होंने रायबरेली में अपनी मां की विरासत को भी बचाया है। मां, दादी और पिता में राहुल गांधी सबसे अधिक वोट पाने वाले प्रत्याशी हो गए हैं।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी रायबरेली सीट से 1967, 1971 और 1980 में जीतकर दिल्ली तक पहुंचीं थी, जबकि पिता राजीव गांधी ने 1981 से 1991 के बीच चार बार अमेठी संसदीय सीट से चुनाव जीता। सोनिया गांधी ने 2006 के उप चुनाव को लेकर रायबरेली सीट से छह बार सांसद बनीं। 2024 में राज्यसभा में जाने के बाद सोनिया ने अपनी विरासत को बेटे राहुल को सौंप दिया।

















