खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण 8 जून को, समारोह भव्य बनाने की तैयारी शुरू; पड़ोसी देशों को न्योता

पीएम मोदी ने हसीना को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया। वहीं, पीएम ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से भी फोन पर बातचीत की…

नईदिल्ली (ए)। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को लोकसभा चुनाव में 293 सीटें मिलीं। नरेंद्र मोदी को एनडीए का नेता चुना गया। सभी घटक दलों ने अपने समर्थन का पत्र सौंप दिया है। अब मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में 8 जून को शपथ ले सकते हैं। शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। इसमें विदेशी मेहमानों को आमंत्रित किया गया है। इनमें बांग्लादेश, श्रीलंका, भूटान, नेपाल और मॉरीशस के शीर्ष नेताओं के शामिल होने की संभावना है। औपचारिक निमंत्रण गुरुवार को भेजे जाने की तैयारी है। इससे पहले 75 देशों ने मोदी को बधाई दी और उन्हें वैश्विक नेता करार दिया।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से फोन पर बातचीत की। मोदी ने हसीना को अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया और उन्होंने भी इसे स्वीकार कर लिया। वहीं, पीएम ने नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ से भी फोन पर बातचीत की। सूत्रों ने बताया कि भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को भी आमंत्रित किया जाना तय है।

वहीं, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के कार्यालय के मीडिया प्रभाग ने कहा कि विक्रमसिंघे ने फोन करके नरेंद्र मोदी को जीत की बधाई दी। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को अपने शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया, जिसे विक्रमसिंघे ने स्वीकार कर लिया है।

बता दें कि जब 2014 में नरेंद्र मोदी पहली बार प्रधानमंत्री बने थे तो शपथ ग्रहण समारोह में दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (सार्क) के सात देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया था। वहीं, 2019 में दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बिम्सटेक देशों के नेताओं ने उनके शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत पर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बधाई दी है। पुतिन ने मोदी को फोन पर बधाई देते हुए वैश्विक नेता बताया।

उधर, इस्राइल के प्रधानमंत्री बेजामिन नेतन्याहू, यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की, इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी, श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे व नेपाली पीएम पुष्य कमल दहल ‘प्रचंड’ समेत विश्व के कई नेताओं ने मोदी के साथ मिलकर काम करने की इच्छा भी जताई। अमेरिका ने सफल चुनाव के लिए भारत सरकार और देश की जनता की प्रशंसा की। सभी ने स्वीकार किया कि मोदी वैश्विक नेता हैं।

इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने पीएम मोदी को लगातार तीसरी जीत पर बधाई देते हुए एक्स पर हिंदी में लिखा, बधाई हो… उन्होंने लिखा, मैं भारत के के साथ दोस्ती और नई ऊंचाइयों पर जाने के लिए उत्सुक हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति बोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी मोदी को बधाई देते हुए कहा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता के साथ काम करना सौभाग्यशाली होगा। उन्होंने मोदी की प्रशंसा की।

मेलोनी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने बधाई देते हुए कहा, हम दोनों देशों की दोस्ती मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे।

मारीशस के पीएम प्रविंद कुमार जगन्नाथ ने मोदी को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, भारत मॉरीशस संबंध अमर रहें। मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइन्जू ने द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने और आगे बढ़ाने के लिए मोदी के साथ काम करने की इच्छा जताई। वह बीन समर्थक नेता है। उधर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे ने भी कहा, वह मोदी के साथ काम करने को काफी उत्सुक है।

अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा, मैं चुनाव जीतने और हारने वालों पर टिप्पणी के बजाय यह कहूंगा कि हमने पिछले छह हफ्ते के दौरान इतिहास में लोकतंत्र की सबसे बड़ी कवायद को देखा जहां भारत के लोग मतदान के लिए घरों से बाहर निकलें। यह प्रशंसनीय रहा।

श्रीलंका के फील्ड मार्शल सरथ फोंसेका, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद, मालदीव के ही पूर्व राजनेता अब्दुल्ला शाहिद और हुसैन मोहम्मद लतीफ तथा जमैका के पीएम एंड्रयू होलनेस व बारबाडोस की पूर्व पीएम मिया ने भी मोदी को बधाई दी।

चीन ने पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, वह द्विपक्षीय संबंधों के समग्र हितों को ध्यान में रखते हुए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, भारत के साथ मजबूत संबंध बनाएंगे।

मोदी ने भी सभी का जताया आभार दुनिया के तमाम देशों से मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक नेताओं को उनकी भावनाएं जताने के लिए शुक्रिया कहा। मुइज्जू से मोदी ने कहा, मालदीव हमेशा भारत के लिए मूल्यवान भागीदार रहेगा। मोदी ने यूक्रेन, इटली, अमेरिका, मॉरिशस, नेपाल, श्रीलंका व अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों को उन्हें बधाई देने पर आभार जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button