दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

SP जितेंद्र शुक्ला ने ली केबल ऑपरेटरों की बैठक, ऑपरेटरों को दी हिदायत

भिलाई। दिनांक 05.06.2024 को पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला व्दारा दुर्ग-भिलाई के समस्त केबल आपरेटरों की पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई में बैठक ली गयी।

पुलिस अधीक्षक व्दारा बैठक में उपस्थित केबल आपरेटरों को हिदायत दिया गया कि अपराधों की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़, यातायात व्यवस्था बनाये रखने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुये दुर्ग-भिलाई शहर के विभिन्न स्थलों, चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा स्थापित किये गये हैं।

200 से अधिक केबल आपरेटरों व्दारा टीवी चैनलों के लिये केबल बिछाये गये हैं, जिनके व्दारा सीसीटीवी कैमरा के केबल को काट दिया जा रहा है, जिससे विगत कुछ माह से विभागीय कार्यों में आ रही समस्या आ रही है।

भविष्य में सीसीटीवी कैमरा के केबल कटिंग होने की शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित केबल आपरेटर के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। केबल आपरेटरों व्दारा आश्वस्त किया गया कि भविष्य में केबल कटिंग होने जैसी कोई भी शिकायत पुलिस को प्राप्त नहीं होगी।

बैठक में सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर), दुर्ग, सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर, सतीश ठाकुर, उप पुलिस अधीक्षक, यातायात, थाना प्रभारी भिलाई नगर निरीक्षक राजकुमार लहरे एवं प्रभारी पुलिस कण्ट्रोल रूम, भिलाई निरीक्षक तापेश नेताम के साथ-साथ दुर्ग-भिलाई के 50 से अधिक केबल आपरेटर उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button