भारत-पाकिस्तान के बीच 12 टी20 मैच खेले गए हैं। भारतीय टीम 8 मैच जीती है। पाकिस्तान 3 मैच जीता है। 1 मैच टाई रहा है और भारत वह मैच बॉल आउट में भारत जीता था। पिछले 5 टी20 में भारत 3 और पाकिस्तान 2 मैच जीता है…
नईदिल्ली (ए)। टी20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे हाई वोल्टेज मैच रविवार (8 जून) को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। टी20 वर्ल्ड कप में आठवीं बार दोनों का आमना-सामना होगा। सात बार भारतीय टीम जीती है। एक बार पाकिस्तान को जीत मिली है। टी20 वर्ल्ड कप 2024 की बात करें तो भारत की टीम ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की थी। पाकिस्तान को अमेरिका से हार का सामना करना पड़ा था। इस हाई वोल्टेज मैच से पहले दोनों स्क्वाड, लाइव स्ट्रीमिंग, मौसम और हेड टू हेड समेत अन्य जानकारी पर एक नजर डाल लेते हैं।
कब है भारत-पाकिस्तान मुकाबला: आज 9 जून 2024 (रविवार)
कहां है भारत-पाकिस्तान मैच: न्यूयॉर्क में नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम।
मैच का समय: भारतीय समयानुसार रात 8 बजे (यूएसए में सुबह 10.30 बजे)
टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-ए में भारत-पाकिस्तान मैच को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
भारत-पाकिस्तान हेड टू हेड
मैच: 12
भारत जीता: 8
पाकिस्तान जीता: 3
टाई: 1 (भारत बॉल-आउट से जीता)
पिछले पांच टी20 मैच: भारत जीता – 3, पाकिस्तान जीता – 2।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर: 2022 टी20 विश्व कप में भारत ने 160 रन बनाए।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में न्यूनतम स्कोर: 2016 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने 118 रन बनाए।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में जीत का सबसे कम अंतर: 5 रन, 2007 टी20 विश्व कप के फाइनल में जिसे भारत ने जीता था।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में जीत का सर्वोच्च अंतर: 10 विकेट, 2021 टी20 विश्व कप में जिसे पाकिस्तान ने जीता था।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर: 82 रन, जो विराट कोहली ने 2022 टी20 विश्व कप मैच में बनाए।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट: 6, इरफान पठान।
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप में 11 अर्धशतक बने हैं। इनमें से छह भारतीयों ने और पांच पाकिस्तानियों ने बनाए हैं।
न्यूयॉर्क में कैसा रहेगा मौसम
एक्यूवेदर के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार, 9 जून को वर्षा की 42% संभावना है। तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और आर्द्रता (Humidity) 58% रहेगी। बारिश के कारण टॉस में देरी होने की संभावना है।


















