खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस रद्द: ये चार ट्रेन होंगी देर से रवाना, साउथ बिहार एक्सप्रेस इन स्टेशनों के मध्य रहेगी रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में आरसीसी स्लेब का लांचिंग हेतु ब्लॉक के कारण कुछ गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा…

रायपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के अंतर्गत काँसबहाल-राजगंगपुर सेक्शन में स्थित समपार संख्या 221 में आरसीसी स्लेब का लांचिंग का कार्य ब्लॉक लेकर किया जाएगा। इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने/गुजरने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है।

रदद होने वाली गाडियां:-
1) दिनांक 12 जून 2024 को टाटानगर व नेताजी सुभाष चंद्र बोस (इतवारी) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18109/18110 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस(इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होने वाली गाडियाँ:-
1) दिनांक 11 जून 2024 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22511 एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस 07 घंटे देरी से रवाना होगी।
2) दिनांक 11 जून 2024 को योग नगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18478 एक्सप्रेस 03 घंटे 45 मिनट देरी से रवाना होगी।

3) दिनांक 11 जून 2024 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा दुरन्तो एक्सप्रेस 04 घंटे देरी से रवाना होगी।
4) दिनांक 12 जून 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी दुरन्तो एक्सप्रेस 07 घंटे देरी से रवाना होगी।

गंतव्य से पहले समाप्त/प्रारम्भ होने वाली गाड़ी:-
01 दिनांक 11 जून 2024 को आरा से रवाना होने वाली 13288 आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस राउरकेला स्टेशन में समाप्त होगी तथा 12 जून 2024 को 13287 दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस के रूप में राउरकेला स्टेशन से प्रारम्भ होगी। इस प्रकार दिनांक 12 जून 2024 को 13288/13287 आरा-दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, दुर्ग~राउरकेला-दुर्ग के मध्य रद्द रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button