छत्तीसगढ़फीचर्ड

वर्दी पहनकर अवैध वसुली करने वाला नकली पुलिस गिरफ्तार, मैं नया थानेदार हूं बोलकर कर रहा था वसूली

वर्दी पहनकर अवैध वसुली करने वाला नकली पुलिस गिरफ्तार…पुलिस बनकर लोगो से कर रहा था अवैध वसुली…पुलिस वर्दी पहनकर दिखा रहा था वर्दी का धौस…

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा, आशीष कुजाम अनुविभागीय अधिकारी डोंगरगढ़ के दिशा निर्देशनं प्राप्त कर थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक मिलन सिंह के नेतृत्व में दिनांक 10.06.2024 जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति पुलिस के चितकबरे ड्रेस में दो स्टार लगाकर ग्राम बोरतलाव आबकारी नाका के पास धुम रहा है।

लोगो को डरा धमका कर अवैध वसूली कर रहा है कि मैं थाना बोरतलाव का नया थानेदार हूं कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ मौके पर पहुंचकर देखा काफी लोग खडे थे तथा एक व्यक्ति पुलिस की चितकबरे रंग की वर्दी पहने तथा कंधे पर दो-दो स्टार लगाये हुये मिला। जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया।

आरोपी से पूछताछ करने पर अपना नाम गुप्तेश्वर तिवारी उर्फ टिल्लू तिवारी पिता स्व. प्रकाश तिवारी उम्र 26 साल साकिन चगुर्दा थाना गातापार जिला के.सी.जी का रहने वाला बताया, आरोपी का कृत्य धारा 170, 171, 384, 419 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर वैधानिक कार्यवाही की गई।

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक मिलन सिंह, सउनि अनिल गहिने, प्र०आर०र रोहित पडोती, आर० नितिन यादव, मुकेश कुमार का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button