खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

गौतम अडानी की अंबुजा सीमेंट ने पेन्ना सीमेंट को खरीदने का किया एलान,10422 करोड़ रुपये में हुई डील

अंबुजा सीमेंट का स्टॉक 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 664.50 रुपये पर क्लोज हुआ है. अंबुजा सीमेंट का मार्केट कैप 1,63,674 करोड़ रुपये है…

हैदराबाद (ए)। अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी की सीमेंट कंपनी अंबुजा सीमेंट ने पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड को खरीदने का एलान किया है. अंबुजा सीमेंट ने 10.422 करोड़ रुपये में पेन्ना सीमेंट में 100 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है. इस अधिग्रहण के साथ अंबुजा सीमेंट के सालाना सीमेंट उत्पादन की क्षमता प्रति वर्ष 14 मिलियन टन बढ़कर 89 मिलियन टन प्रति वर्ष हो गई है।

पीसीआईएल के पास आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और राजस्थान (निर्माणाधीन) में 1.4 करोड़ टन सालाना उत्पादन क्षमता है। इसके अलावा, जोधपुर संयंत्र में इसके पास अधिशेष क्लिंकर है जो अतिरिक्त 3 एमटीपीए सीमेंट पीसने की क्षमता बढ़ाएगी।

अंबुजा सीमेंट ने स्टॉक एक्सचेंजों के पास रेग्यूलेटरी फाइलिंग में इस डील की जानकारी दी है. कंपनी ने अपने फाइलिंग में कहा, 13 जून 2024 को हुई कंपनी की हुई बोर्ड बैठक में कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने पेन्ना सीमेंट इंडस्ट्रीज लिमिटेड (PCIL) में 100 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए समझौता किया है।

शेयर बाजार के आज के कारोबारी सत्र खत्म होने के बाद अंबुजा सीमेंट ने घोषणा की है. इससे पहले अंबुजा सीमेंट का स्टॉक 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 664.50 रुपये पर क्लोज हुआ है. अंबुजा सीमेंट का मार्केट कैप 1,63,674 करोड़ रुपये है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button