छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में केबिनेट की बैठक 19 जून को

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक 19 जून बुधवार को अपराह्न 3:00 बजे महानदी भवन, मंत्रालय में आयोजित होगी।

मुख्यमंत्री ने रेल दुर्घटना पर जताया शोक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने एक्स पर लिखा की…पश्चिम बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी में हुए रेल हादसे की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। घटना स्थल पर रेलवे, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम तेजी से राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

घटना में दिवंगत हुए लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

मुख्यमंत्री ने रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान को किया नमन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रानी लक्ष्मी बाई के बलिदान दिवस पर उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि झांसी की रानी ने मातृ भूमि के गौरव और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। वे सच्चे अर्थों में वीरांगना थी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई शौर्य, पराक्रम, साहस की प्रतिमूर्ति और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व पूरे समाज और देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button