दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

ट्रैफिक डीएसपी ने 07 कोचिंग सेन्टर के छात्र- छात्राओं एवं शिक्षकगण को यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक

भिलाई। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला के निर्देश पर वाहन चालको को वाहन चालन के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट लगाने हेतु जागरूक करने दिये गये निर्देश के परिपालन एवं सुखनंदर राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) के मार्ग दर्शन तथा सतीष ठाकुर, संदानंद विध्यराज उप पुलिस अधीक्षक, (यातायात) के नेतृत्व में दुर्ग पुलिस द्वारा विगत 01 माह से चलाये जा रहे फॉलो गुड हेबिटस अभियान के तहत लगातार 21 डे चैलेंज की जानकारी जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से दी जा रही है।

दुर्ग पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता अभियान “फॉलो गुड हेबिटस” के तहत पुनः भिलाई-दुर्ग के 07 कोचिंग सेन्टर में आने वाले छात्र/छात्राओं एवं शिक्षकगण को यातायात पुलिस की मूहिम से अवगत कराते हुए बताया गया कि यदि आप 21 दिन तक लगातार दो पहिया वाहन चालन के दौरान हेलमेट लगाने से और चार पहिया वाहन चालन के दौरान सीट बेल्ट लगाते हो तो 22वें दिन से वे आपके अच्छी आदत में सुमार हो जायेगा।

इसके पश्चात आप बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट लगाये वाहन चलाते है तो आपको स्वयं असुरक्षित एवं असुविधाजनक महसूस होता है और आपके अंदर एक अच्छी आदत सुमार हो जाती है।

कोचिंग सेन्टर में आने वाले छात्र/छात्राओं को यातायात पुलिस की इस 21 डे चैलेज को स्वीकार करते हुए अपना फोटो/वीडियों यातायात पुलिस के हेल्प लाईन नंबर 94791-92029 में साझा किये जाने हेतु बताया गया साथ ही कोचिंग सेन्टर के संचालकों को बिना हेलमेट लगाये आने वाले छात्र/छात्राओं को प्रवेश ना देते हुए यातायात पुलिस को अवगत कराने कहा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button