दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

समलैंगिक संबंध बनाते समय आक्रोशित होकर दोस्त की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ग्रिन्डर ऐप के माध्यम से हुई थी दोनो की पहचान

भिलाई। प्रार्थी संजय कुमार वैशाली नगर ने दिनांक 18.06.2024 को थाना में सूचना दिया कि उसका भतीजा वेदान्त शर्मा दिनांक 17.06.2024 के रात्रि लगभग 10.00 बजे अपने माँ की कार लेकर अकेला घर से निकला था जो रात्रि में लगभग 12.30 बजे अपने दोस्त जिसका नाम वह नही जानता के साथ वापस घर आया और दोनो अपने कमरे में चले गये जब अगले दिन दिनांक 18.06.2024 को सुबह लगभग 07.00 बजे वह पेपर लेने के लिये गेट के पास गया और गेट से न्यूज पेपर निकालकर घर में जा रहा था उसी दौरान उसके भतीजे का दोस्त कमरे से बाहर निकलकर नमस्ते करते हुये चला गया।

सुबह लगभग 09.00 बजे काम वाली बाई झाडु पोछा करने के लिये आयी तो वेदान्त अभी तक नहीं उठा है झाडू लगाना है बोलने पर प्रार्थी की मां ने वेदान्त के कमरे के दरवाजा को खटखटाई कोई आवाज नही आने पर दरवाजा खोलकर देखी तो वेदान्त बिस्तर मे न होकर पलंग के नीचे नग्न अवस्था में पड़ा था उसका चेहरा काला पड़ गया था तथा मुह से खुन निकलकर सुख गया था, की रिपोर्ट पर मर्ग क0-23/2024 धारा 174 जा. फौ कायम कर जॉच में लिया गया।

प्रथम दृष्टया मृतक की हत्या होने की शंका होने पर वरिष्ट अधिकारीगण एवं एफएसएल टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। पंचनामा उपरांत पी.एम. कराया गया। शॉर्ट पी.एम रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिसमें डॉ० द्वारा मृतक का गला दबाकर हत्या होना बताये जाने से थाना वैशाली नगर में अप00-124/2024 धारा 302 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुयें पुलिस अधीक्षक निर्देशन में थाना प्रभारी वैशाली नगर एवं निरीक्षक एसीसीयु द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपी की पता तलाश में जुट गई।
थाना वैशाली नगर पुलिस टीम एवं एसीसीयु टीम द्वारा सीसीटीव्ही फुटेज, कॉल डिटेल एवं मोबाईल में किये गये डाउनलोड ऐप के माध्यम से संदेही अनमोल राणा पिता ऋषिपाल राणा उम्र 21 वर्ष साकिन सालवन थाना असंध जिला करनाल हरियाणा हाल पता विद्यागिरी हॉस्टल अंजोरा थाना पुलगांव जिला दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक 17.06.2024 को मृतक वेदान्त शर्मा से ग्रिन्डर ऐप के माध्यम से संपर्क हुआ। दिनांक 17.06.2024 के रात्रि में मृतक आरोपी को लेकर अपने घर लेकर आया दोनो शराब का सेवन किये और दोनों समलैंगिक संबंध बनाने के दौरान आरोपी आक्रोसित हो गया और मृतक की गला दबाकर हत्या करना बताया।

आरोपी का प्रार्थी संजय शर्मा जिसने आरोपी को घटना के दिन कमरे से बाहर निकलते देखा था से शिनाख्तगी कार्यवाही कराया गया। प्रार्थी द्वारा आरोपी को पहचान लिया गया। आरोपी व्दारा अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button