खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

आईसीसी टी20 रैंकिंग में रोहित शर्मा ने लगाई लंबी छलांग, सूर्य कुमार यादव से छिन गया नंबर 1 का ताज

ICC की ताजा टी20 रैंकिंग में सूर्यकुमार यादव को नुकसान हुआ है। लेकिन कप्तान रोहित शर्मा ने लंबी छलांग लगा दी है…

 

नईदिल्ली (ए)। आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2024 के सेमीफाइनल से पहले नवीनतम रैंकिंग जारी की है। टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव को टी20 बैटिंग रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे नंबर 1 का ताज गंवा चुके हैं। वहीं कप्तान रोहित शर्मा को फायदा हुआ है। रोहित ने लंबी छलांग लगाई है. बल्लेबाजी रैंकिंग में आस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी ट्रेविस शीर्ष पर पहुंच गए हैं। पाकिस्तान के कैप्टन आजम को नुकसान हुआ है।

सूर्या कई मौकों पर दमदार प्रदर्शन कर चुके हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप 2024 में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। हालांकि वे नंबर 1 का ताज अब गंवा चुके हैं। आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में ट्रेविस शीर्ष पर पहुंच गए हैं। हेड को 844 रेटिंग मिली है. वहीं सूर्या को 842 रेटिंग मिली है. पाकिस्तान के कप्तान बाबर को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे चौथे नंबर पर आ गए हैं। टीम इंडिया के यंग बैटर यशस्वी जयसवाल नंबर 7 पर बने हुए हैं।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टी20 रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है। वे 38वें नंबर पर पहुंच गए हैं। रोहित को 527 रेटिंग मिली है. वह हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विस्फोटक पारी खेली थी। टीम इंडिया ने इस मुकाबले में जीत दर्ज की थी। विराट कोहली को भी रैंकिंग में तीन स्थान का फायदा हुआ है। वे 47वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

भारत का इस टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है। टीम सेमीफाइनल तक पहुंच गई है. यहां उसका सामना इंग्लैंड से हुआ है। भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार को मैच खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button