छत्तीसगढ़फीचर्ड

नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस ने गड्ढा खोदकर छुपाए गए इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण व दैनिक उपयोगी समान किया बरामद

माओवादियों की आपूर्ति पर पुलिस की प्रभावी कार्यवाही व माओवादी डरा-धमकाकर ग्रामीणों से लेवी एवं राशन की वसूली कर रहे है व माओवादियों द्वारा एकत्र एवं छिपाये हुए 3 डम्प बरामद व डम्प में राशन चायपत्ती सोलर प्लेट एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री व डीआरजी धमतरी एवं सीआरपीएफ 211 की संयुक्त कार्यवाही…

धमतरी। जिला धमतरी में वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सूचना मिली कि माओवादियों द्वारा ग्रामीणों को डरा-धमकाकर लेवी एवं राशन को इकट्ठा किया गया है और इसको गड्ढा व सुरंग खोदकर डम्प किया है। यह सूचना मिलने पर डीआरजी धमतरी एवं सीआरपीएफ 211वी वाहिनी को विशेष नक्सल सर्च अभियान पर दिनांक 22-06-2024 को रवाना किया गया।

05 दिवस तक चले इस अभियान में तीन अलग-अलग जगह यथा टापरापानी (कोण्डागांव-धमतरी सीमा), एकावरी (थाना बोरई) एवं मुंहकोट (थाना खल्लारी के जंगलों से माओवादियों द्वारा डम्प की हुई राशन एवं खाद्य सामग्री इलेक्ट्रिकल उपकरण एवं अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई।

यह सामग्री माओवादियों द्वारा बड़े-बड़े गड्ढे़ एवं सुरंग का निर्माण कर पत्तों से ढ़ककर छिपाई गई थी।
सूत्रों से ऐसा ज्ञात हुआ है कि यह सामग्री रावस समन्वय कमेटी के माओवादियों द्वारा डम्प की गई थी और इसका उपयोग माओवादियों द्वारा वर्षा ऋतु के दौरान किया जाता।

माओवादियों के डम्प से बरामद सामग्रियों का विवरण-
01- सोलर प्लेट मय तार 1 नग
02- चांवल 120 किलो
03- दाल 11 किलो
04- शक्कर 6 किलो
05- चायपत्ती 28 पैकेट
06- हल्दी पाउडर 15 पैकेट
07- तेल 16 लीटर
08- चप्पल 4 जोड़ी
09- अन्तवस्त्र 14 नग
10- गमछा 3 नग
11- शिलाजीत 5 डिब्बा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button