खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ के सीनियर आईपीएस विवेकानंद सिन्हा सहित 32 आईपीएस को एडीजी के समकक्ष पद के लिए पैनल में किया शामिल

रायपुर। शुक्रवार को आदेश जारी कर भारत सरकार ने 1996 बैच के 32 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को एडीजी के समकक्ष पद के लिए पैनल में शामिल किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ के आईपीएस विवेकानंद सिन्हा भी शामिल है। विवेकानंद सिन्हा छत्तीसगढ़ कैडर के 1996 बैच के आईपीएस है।

वे बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले है। उनका जन्म 16 जनवरी 1972 को हुआ है। उनकी स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल पुरुलिया से पूरी हुई। फिर उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एमए व इतिहास में एमफिल किया। एमफिल के बाद यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने।

आईपीएस विवेकानंद सिन्हा के कार्यकाल में बस्तर क्षेत्र के दो पुलिस स्टेशनों को आईएसओ प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ है। बिलासपुर आईजी रहने के दौरान लोगों के अंधविश्वास को दूर करने का उन्होंने काम किया। नक्सल मोर्चे में भी उनकी महत्वपूर्ण उपलब्धि रही है। दुर्ग रेंज आईजी भी रह चुके है। देखे पूरी सूची…

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button