खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

पहली बारिश में दिल्ली मेट्रो ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में 69 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर

दिल्ली में शुक्रवार को हुई पहली बरसात में हवाई यात्रा से लेकर सड़कों तक हालत खराब रही। इस दौरान दिल्ली मेट्रो लोगों की यात्रा का सहारा बनी। मेट्रो में शुक्रवार को 69 लाख से अधिक लोगों ने सफर किया…

 

नईदिल्ली (ए)। बारिश के कारण जलभराव और जाम से शुक्रवार को सड़क परिवहन सुविधा बुरी तरह प्रभावित रही। ऐसे में लोगों को गंतव्य तक पहुंचाने में मेट्रो सहारा बनी। मेट्रो में शुक्रवार को 69 लाख से अधिक लोगों ने यात्रा की।

दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश से हुए जलभराव के दौरान मेट्रो सेवाएं 99.95 प्रतिशत की समयबद्धता के साथ बिना किसी व्यवधान के संचालित हुईं। बृहस्पतिवार को 62,58,072 और शुक्रवार को 69,36,425 लोगों ने मेट्रो में सफर किया।

लोगों ने निजी व सार्वजनिक वाहनों की जगह मेट्रो को तरजीह दी। आम तौर पर मेट्रो में सप्ताह में शुक्रवार से रविवार तक यात्रियों की यात्रा की संख्या में लगातार गिरावट होती है, जबकि सोमवार से बृहस्पतिवार तक यात्रियों की यात्रा की संख्या बढ़ती है।

बारिश से कश्मीरी गेट, जंगपुरा और यशोभूमि मेट्रो स्टेशन प्रभावित हुए। यशोभूमि मेट्रो स्टेशन पर जलभराव के कारण शुक्रवार सुबह बंद करना पड़ा। जलभराव कम होने के बाद शनिवार सुबह इसे शुरू किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button