Uncategorised

स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने संस्कृत बोर्ड पूरक परीक्षा परिणाम घोषित की

रायपुर। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने अपने निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् की पूरक परीक्षा के परिणामों की घोषणा की। संस्कृत विद्या मण्डलम् पूरक परीक्षा परिणाम में शामिल सभी 58 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। इसमें पूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष कक्षा 9वीं में 31, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष कक्षा 10वीं में 10, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष कक्षा 11वीं में 12 और उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष कक्षा 12वीं में 5 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। इस अवसर पर विद्यामंडलम् की सचिव पूर्णिमा पांडेय, सहायक संचालक लक्ष्मण प्रसाद साहू, दूधाधारी वैष्णव संस्कृत विद्यालय मठपारा के प्राचार्य कृष्णवल्लभ शर्मा, स्टेनोग्राफर संतोष सिंह ठाकुर उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button