छत्तीसगढ़फीचर्ड

रजिस्ट्री कराकर किसी अन्य व्यक्ति का चेक प्रदान कर 73 लाख रूपये की धोखाधड़ी करने वाली महिला सहित 05 आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी की रकम 4 लाख 30 हजार रूपये किया गया है जप्त…

रायपुर। प्रार्थी प्रभुलाल साहू निवासी गुढ़ियारी रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसके एवं शंकरलाल साहू, शत्रुघन साहू, गणेशराम साहू एवं सुशीला बाई साहू के संयुक्त नाम पर ग्राम धनेली, प.ह.नं. 81, रानिमं. रायपुर, कांदूल जिला रायपुर में कुल 0.518 हेक्टेयर भूमि स्थित है जिसे अमित झा, पुरूषोत्तम पटले, उषा यादव, राजू खत्री, धन्नू बंजारे एवं अन्य के द्वारा बिक्री करने हेतु चुकता सौदा 1 करोड़ 95 लाख रूपये तय कर रजिस्ट्री कराकर विक्रय प्रतिफल की राशि 73 लाख रूपये को प्रदाय न कर जालसाजी पूर्वक किसी अन्य व्यक्ति के नाम का चेक प्रदान कर धोखाधड़ी कर अमानत मे खयानत किये।

जिस पर प्रार्थी प्रभुलाल साहू के रिपोर्ट पर थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 378/2024 धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120(बी), 34 भादवि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा आरोपी अमित झा, उषा यादव, प्रमोद साहू उर्फ दादू, पुरूषोत्तम पटले एवं धन्नू बंजारे को पकड़कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया।

जिनके द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किये। जिस पर आरोपियों के संयुक्त कब्जे से धोखाधड़ी की रकम 4 लाख 30 हजार रूपये जप्त कर अग्रिम कार्यवाही किया गया है।प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष पतातलाश की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- 01. अमित झा पिता हेमनारायण उम्र 34 साल पता परशुराम चौक, कोटा थाना सरस्वती नगर रायपुर। स्थायी पता कोतरा रोड, थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़।
02. उषा यादव पति स्व. मुकेश यादव उम्र 45 साल पता विजेता काम्प्लेक्स के पास, न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।
03. प्रमोद साहू उर्फ दादू पिता चुन्नीलाल साहू उम्र 34 साल पता महावीर चौक, डुमरतराई, थाना माना कैम्प रायपुर।
04. धन्नू बंजारे पिता बिसे बंजारे उम्र 42 साल पता डुमरतराई सतनाम चौक के पास, थाना माना कैम्प रायपुर।
05. पुरूषोत्तम पाटले पिता स्व. सुद्धू पाटले उम्र 35 साल पता ग्राम टेमरी, गली नंबर 01, एकता नगर, थाना माना कैम्प रायपुर।

फोटो (महिला आरोपी)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button