दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शारदा विद्यालय रिसाली में वन महोत्सव का हुआ आयोजन, डायरेक्टर संजय ओझा ने सभी से प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने की अपील की

भिलाई। देश की है प्राकृतिक शोभा, हरी ये वसुंधरा 5 जुलाई शुक्रवार को शारदा विद्यालय, रिसाली में वन महोत्सव उत्साह के साथ मनाया गया। प्राणवायु प्रसार के इस अवसर पर शकून्तला ग्रूप ऑफ स्कूल्स के डायरेक्टर संजय ओझा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों का सम्बोधित करते हुए कहा कि वृक्षारोपण ही संपूर्ण संरक्षण प्रक्रिया की नींव है, इसका शुभ संकल्प ही मानव जीवन की सुन्दरता का पूरक है। उन्होंने सभी से प्रदूषण मुक्त पर्यावरण बनाने की अपील की।

धरती की सुरक्षा तथा स्वच्छता की सोच लिए विद्यार्थियों ने मुख्य अतिथि तथा सभी गणमान्य सदस्यों को बैच लगाए एवं पौधे भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारम्भ प्राचार्या सुतापा सरकार के स्वागत भाषण से हुआ।

पर्यावरण संरक्षण की महता बताते हुए नुक्कड़ नाटक जलदूत का मंचन किया गया। आकृर्षक नृत्य की प्रस्तृति के पश्चात् चयनित विद्यार्थियों को तथा उनके पालकों को पर्यावरण मित्र के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वन महोत्सव की कविता के साथ विद्यार्थियों ने हरीतिमा पर गान की भावभीनी प्रस्तुति दी।

पर्यावरण संरक्षण की शपथ के उपरान्त मुख्य अतिथि ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया। धन्यवाद ज्ञापन हेड मिस्ट्रेस पूष्पा सिंह ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। विद्यालय के ईको क्लब द्वारा पेड़-पौधों के जीवन एवं उनके महत्च से सम्बधित प्रदर्शनी भी लगाई गई। मानसिक तथा शारीरिक तनाव कम करने वाले घरेलू पौधों के विषय में भी बताया गया।

योग के फायदे बताए तथा योग को व्यक्तिमन की प्रसन्नता का महत्वपूर्ण आधार बताया। कार्यक्रम के अन्तर्गत योग प्रशिक्षिका बबिता सिंह एवं सुनीता तिवारी को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन पी.ई. विभागाध्यक्ष बी.विनी ने किया। संचालन शिक्षिका शेष्टी राव तथा अंज मिश्रा ने किया।

वन संरक्षण के उत्सव में मुख्य अतिथि के साथ विपिन ओझा (चेयरमैन स्कूल मैनेंजिंग कमेटी विद्यालय) मैनेजर ममता ओझा, प्राचार्या सुतापा सरकार, हेडमिस्ट्रेस पुष्पा सिंह, सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर, वनिता एवं प्रतीक ओझा ने भी पौधारोपण में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button