छत्तीसगढ़फीचर्ड

पुलिस परेड ग्राउंड में जवानों की जनरल परेड में शस्त्र परेड, वाहन निरीक्षण व ट्रैफिक ड्रिल का हुआ आयोजन, एसएसपी ने अच्छी गणवेश के लिए दिया ईनाम और कई को मिली सज़ा

रायपुर। रक्षित केंद्र के परेड ग्राउंड में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने जनरल परेड में सलामी ली परेड में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओपी शर्मा यातायात, लखन पटले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौलत राम पोर्ते, एएसपी ममता देवांगन एवं आरआई वैभव मिश्रा सहित सभी नगर पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी तथा थानो से बड़ी संख्या में कर्मचारी उक्त जनरल परेड में उपस्थित हुए।

निरीक्षण के दौरान 10 अधिकारी कर्मचारीयो को उनके अच्छी वेशभूषा हेतु ईनाम दिया गया तथा कुछ आरक्षक को गणवेष गंदा पाये जाने से उसे सजा दिया गया। इस दौरान पुलिस के अधिकारी और जवानों ने जमकर शस्त्र ड्रिल, ट्रैफिक ड्रिल और अन्य अभ्यास किया।

इसके साथ ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने पुलिस के वाहन का निरीक्षण भी किया। परेड के दौरान इनको कई को ईनाम और कुछ को सजा दिया गया। ज्ञात हो कि शुक्रवार को तड़के सुबह पुलिस बल में अनुशासन बनाए रखने के लिए रक्षित केंद्र के परेड ग्राउंड में जनरल परेड का आयोजन किया जाता है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button