दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गोली चलाने वाले दो फरार आरोपी गिरफ्तार: पिस्टल का मैग्जीन, जिंदा कारतुस एवं धारदार हथियार बरामद

भिलाई। दिनांक 26.06.2024 की दरमियानी रात्रि ग्लोब चौंक के आगे सेक्टर 10 मे गोली चलाने वाले आरोपी फरार अमित जोश एवं इसके साथी सागर बाघ उर्फ डागी एवं मुकुल सुना की हर संभव पतासाजी कर गिरफ्तार किये जाने हेतु जितेन्द्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक द्वारा दिये गये निर्देशो, सुखनंदन राठौर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर दुर्ग एवं सत्य प्रकाश तिवारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के मार्गदर्शन मे एसीसीयु. एवं थाना भिलाई नगर की टीम फरार आरोपियों की लगातार पतासाजी की जा रही थी, मुखबीर लगाये गये थे लोकेशन लिया जा रहा था।

फरार आरोपियों की पतासाजी के दौरान आरोपी सागर बाघ उर्फ डागी के नागपुर में होने की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल टीम को नागपुर रवाना कर आरोपी को नागपुर मे घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त बजाज पल्सर मोटर सायकल एवं एक धारदार चाकु बरामद किया गया है।

इसी प्रकार घटना में संलिप्त फरार आरोपी मुकुल सुना के केलाबाड़ी दुर्ग मे होने की जानकारी प्राप्त होने पर टीम द्वारा घेराबंदी कर हिरासत में लिया गया। आरोपी की तलाशी लिये जाने पर इसके कब्जे से एक नग पिस्टल का मैग्जीन, दो जिंदा कारतुस एवं एवं एक धारदार चाकु बरामद किया गया है।

ग्लोब चौंक के आगे सेक्टर 10 मे हुयी घटना मे अब तक पांच आरोपियों जिसमे अंकुर शर्मा, यशवंत नायडू, अमित जोश के जीजा बी. लक्की जार्ज मां बिज्जी मोरिस एवं उसके साथी शंकर भाट को पुर्व मे ही गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है। फरार आरोपी अमित जोश की लगातार पतासाजी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button