छत्तीसगढ़फीचर्ड

चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार: नगदी, सोना- चांदी के जेवरात सहित 26.41 लाख रुपए का जुमला बरामद

चोरी किये गये जप्त संपत्ति,नगदी रकम जुमला किमती-26,41,000/रू बरामद…चोरी किये रकम से आरोपियों द्वारा खरीदी गई स्कूटी, कार, टीवी बरामद…

कवर्धा। प्रार्थी लखेश्वर चन्द्रवंशी निवासी कचहरी पारा कवर्धा का थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 01/05/2023 को परिवार के सभी सदस्य भतीजी की शादी कार्यक्रम में जी-श्याम पैलेस चले गये थे, घर पर कोई नही था। दिनांक 02/05/2023 को सुबह घर वापस आकर देखे तो घर के अन्दर कमरों का ताला टूटा हुआ था,कमरों के अन्दर रखे आलमारी को तोड़कर अज्ञात चोर लगभग 44 तोला सोने के गहने और 177 तोला चांदी के गहने तथा नगदी 7,45,000/- कुल कीमती 30,00,000=00 रूपए को चोरी कर ले गया है कि सूचना पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक- 275/2023 धारा 457, 380 भावि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विकास कुमार (भा.पु.से.), अति.पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक/क्राईम) प्रतीक चतुर्वेदी के द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु निर्देशित कर आरोपी पतासाजी हेतु एक विशेष टीम गठित किया गया टीम द्वारा आसपास पतासाजी किया जा रहा था पतासाजी दौरान मुखबीर से सूचना मिली की उक्त चोरी की घटना को दीपक चन्द्रवंशी अपने साथी प्रफुल्ल चन्द्रवंशी, एवं अभिषेक चन्द्रवंशी के साथ मिलकर किया है।

मुखबीर से प्राप्त सूचना पर संदेही दीपक चन्द्रवंशी, प्रफुल्ल चन्द्रवंशी और अभिषेक चन्द्रवंशी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मेमोरेण्डम कथन लेने पर दीपक ने अपने मेमोरेण्डम कथन मे बताया कि दिनांक 01/05/2023 की दरम्यानी रात में कचहरीपारा कवर्धा स्थित विनोद-लक्की चन्द्रवंशी के घर में घुसकर कमरों का ताला तोड़कर कमरों के अन्दर रखे आलमारी का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने-चांदी के गहने और नगदी 7,45,000/-रूपए चोरी कर ले जाना,चोरी में मिली नगदी 7,45,000/- रूपए में से दीपक चन्द्रवंशी द्वारा 3,15,000/- रूपए रखना और 2,15,000/- रूपए प्रफुल्ल तथा 2,15,000/- रूपये अभिषेक को देना तथा चोरी वाले सोना-चांदी के गहनों मे से 03 सोने का अंगूठी और 01 जोड़ी चांदी का पायल को दीपक अपने पास रखकर प्रफुल्ल को 01 नग सोने का चैन को तथा 04 नग सोने का मांगटीका, 02 नग सोने का अंगूठी को अभिषेक को देना बाकी सोने-चांदी को बेचकर उससे मिले रूपया को आपस में बटवारा करेंगे कहकर रात में ही गहनों को वही घर से लगे बोर के पास जमीन में गाड़ देना और कुछ दिन बाद गहनों को बोडला निवासी रवि कश्यप के माध्यम से रतलाम में बेच देना और बिक्री से प्राप्त रकम 10,00,000/- रूपए में से 01 लाख रूपए अपने मामा रवि कश्यप को देना बताया तथा 09 लाख रूपए में से 03 लाख रूपये दीपक अपने पास रखा तथा 03-03 लाख रूपये प्रफुल्ल और अभिषेक चन्द्रवंशी को देकर आपस में बांट लेना बताये हैं। इन तथ्यो की पुष्टि प्रफुल्ल व अभिषेक ने भी अपने अपने मेमोरेण्डम कथन मे की है।

प्रकरण सदर में आरोपियों की स्वीकारोप्ति पश्चात् उनकी निशानदेही पर चोरी की राशि से खरीदे गये वाहन मारूति स्विफ्ट क्रमांक CG.09-JQ-9311, मारूति स्विफ्ट क्रमांक CG09-JP-6505, 01 स्कूटी वाहन क्रमांक- CG09-JQ-4097, 01 नग एलईडी टीवी, सोने की अंगूठियां, चैन, मांगटीका, तथा नगदी राशि 5,99,000=00 रूपए एवं घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी क्रमांक – CG09-JP-1433 को जप्त किया गया है। आरोपियों द्वारा दिनांक 14.05.2024 को नंदी विहार कालोनी में तुलाराम साहू के मकान में रात्रि को ताला तोड़कर नगदी-10,000/रू एवं सोने चांदी के जेवरात किमती 50,000/रू को चोरी करना स्वीकार कर जेवरात को बरामद कराया गया है।

प्रकरण में आरोपियों के द्वारा धारा 457, 380, 34 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने पर आरोपियों से विधिवत जप्ती पश्चात आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण में फरार आरोपी रवि कश्यप की पता तलाश कर आरोपी द्वारा शेष बेचे गये चोरी के गहनों की बरामदगी कर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।

गिरफ्तार आरोपी-
(1) दीपक चन्द्रवंशी पिता रवि चन्द्रवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम रूसे थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम हाल विद्यानगर वार्ड नंबर 07 कवर्धा थाना कवर्धा।
(02) प्रफुल्ल चन्दवंशी पिता राजेश चन्द्रवंशी उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम मजगांव थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा हाल रायपुर बायपास रोड कवर्धा थाना कवर्धा।
(03) अभिषेक चन्द्रवंशी पिता कृष्णा चन्द्रवंशी उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम डौकाबांधा थाना पिपरिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button