Uncategorised

आईएएस रानू साहू ने छत्तीसगढ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक का पदभार ग्रहण किया

रायपुर। रानू साहू, 2010 बैंच की आईएएस अधिकारी, आयुक्त वस्तु एवं सेवा कर छत्तीसगढ़ शासन ने अपने वर्तमान दायित्वों के साथ प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अतिरिक्त प्रभार का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। श्रीमती साहू छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों से परिचय प्राप्त कर विभिन्न कार्यो की वर्तमान स्थिति के सम्बन्ध में जानकारी ली।

प्रबंध संचालक ने कार्यभार ग्रहण करते ही छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना ’’राम वनगमन पर्यटन परिपथ’’ के अंतर्गत चन्दखुरी में माता कौशल्या मंदिर के दर्शन कर वहां चल रहे विकास कार्यो का अवलोकन किया। चन्दखुरी में विकास कार्यो के अवलोकन के दौरान उन्होनें कहा कि राम वन गमन पर्यटन परिपथ, मुख्यमंत्री की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके अंतर्गत पहले चरण में प्रस्तावित 09 स्थलों के विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना एवं छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों के के विकास कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button