छत्तीसगढ़फीचर्ड

SECR की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने अभनपुर, सीबीडी और मंदिर हसौद स्टेशन का किया निरीक्षण

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा द्वारा 07 जुलाई,2024 को रायपुर रेल मंडल के अभनपुर, सीबीडी, मंदिर हसौद स्टेशन का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी सहित रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ अधिकारीगण एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

केंद्री से अभनपुर नैरो गैज से ब्रॉड गेज अमान परिवर्तन का कार्य पूर्ण होने पर भविष्य में रेल परिचालन किया जाएगा। महाप्रबंधक महोदया ने इस परियोजना से जुड़े सभी पहलुओं का गहन अध्ययन करते हुए स्टेशन में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया गया तथा कार्य की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कार्यों के ले-आउट प्लान का अवलोकन भी किया साथ ही संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं एवं पुर्नविकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

अभनपुर स्टेशन पर नवनिर्मित स्टेशन बिल्डिंग में उन्होने यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक सुविधाओं, ट्रेन परिचालन के लिए आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर का निरीक्षण किया अभनपुर स्टेशन पर बने गुड्स शेड आवागमन के लिए एप्रोच रोड, सीबीडी स्टेशन की बिल्डिंग का निरीक्षण एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मंदिर हसौद स्टेशन पर हो रहे विकासात्मक कार्यों यात्री सुविधाओं के लिए फुट ओवर ब्रिज टिकट काउंटर का निरीक्षण किया। अभनपुर से रायपुर के मध्य पूरे सेक्शन का गहनता से निरीक्षण किया।

सभी अमृत भारत स्टेशनों और अन्य स्टेशनों पर दिव्यांगजनों एवं ग्राहको का विशेष ध्यान रखते हुए उनके अनुकूल रेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाएगा। रायपुर रेल मंडल के अधिकारियों के साथ यात्रियों की सुविधाओं एवं की संरक्षा एवम सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button