दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

बीएसपी में सुरक्षा जागरूकता हेतु चौथे लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन का हुआ सफल आयोजन

बीएसपी में सुरक्षा जागरूकता हेतु चौथे लार्ज ग्रुप इंटरेक्शन (एलजीआई) का सफल आयोजन

भिलाई इस्पात संयंत्र में सुरक्षा के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सुरक्षा इंजीनियरिंग विभाग द्वारा एचआरडी केंद्र के मुख्य सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एस के घोषाल समेत विशेष अथिति विभाग प्रमुख मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा और अग्निशमन सेवाएं) प्रवीन राय भल्ला उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में कुल 100 अधिकारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में वरिष्ठ प्रबंधक (सुरक्षा) अजय टल्लू द्वारा सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।

कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान, मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (एसएमएस-2) एस के घोषाल ने भिलाई इस्पात संयंत्र की सुरक्षा पद्धतियों को आगे बढ़ाने में कड़े और दृढ अनुशासन की अनिवार्यता पर जोर दिया तथा परिचालन सुरक्षा में वृद्धि के साथ इसके संबंधों पर भी प्रकाश डाला। साथ ही उनहोंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को धन्यवाद दिया।

इस दौरान विशिष्ट अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (सुरक्षा और अग्निशमन सेवाएं) प्रवीन राय भल्ला ने अपने वक्तव्य में बीएसपी के सुरक्षा ढांचे के विषय में समूह को संबोधित किया और आपसी संवाद की भूमिका को रेखांकित किया। संगठन में सुरक्षा की संस्कृति को बढ़ावा देने में प्रतिभागियों के अपरिहार्य योगदान पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम में महाप्रबंधक (सुरक्षा) एस के महतो और सहायक प्रबंधक (सुरक्षा) सुमित कुमार सहित संयंत्र के प्रतिष्ठित वक्तागण भी शामिल हुए, जिन्होंने समूह अंतःक्रियाओं के मुख्य उद्देश्यों पर सविस्तार चर्चा की। इन चर्चाओं में सड़क सुरक्षा उपाय, नियर-मिस की घटनाएं, परमिट-टू-वर्क प्रक्रियाओं का मानकीकरण और सुरक्षा प्रोटोकॉल को सुदृढ़ करने में टूलबॉक्स वार्ता की प्रभावकारिता जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

यह सहयोगात्मक पहल हितधारकों के लिए अंतर्दृष्टि, रणनीतियों एवं सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करने के लिए एक मंच के प्रदान करती है, जो सुरक्षा उत्कृष्टता के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र की अटूट प्रतिबद्धता को प्राप्त करने की दिशा में किये जा रहे प्रयासों को संरेखित करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button