खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला? शिवसेना ने अपने सभी विधायकों को होटल में किया शिफ्ट

महाराष्ट्र विधानपरिषद चुनावों में बड़ा खेला होता दिख रहा है. अगर क्रॉस वोटिंग होती है तो सत्ताधारी महायुति को नुकसान झेलना पड़ेगा. वहीं महा विकास अघाड़ी का फायदा मिलेगा…

मुंबई (ए)। महाराष्ट्र में विधान परिषद चुनाव के लिए सियासी सरगर्मियां लगातार तेज होती जा रही हैं. प्रदेश में 12 जुलाई विधान परिषद को चुनाव होना है. उससे पहले सभी राजनीतिक दल अपने विधायकों के साथ बैठक कर रणनीति बनाने में जुटे हैं. इसके साथ ही सभी राजनीतिक दल अपने विधायकों को बचाते नजर आ रहे हैं. विधान परिषद चुनाव के लिए 11 सीटों पर 12 उम्मीदवार मैदान में हैं. उद्धव ठाकरे गुट ने चुनाव के लिए खास प्लान तैयार किया है।

शिवसेना यूबीटी ने अपने सभी 16 विधायकों को आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल होटल में शिफ्ट किया है. आदित्य ठाकरे भी इन विधायकों के साथ रह सकते हैं. ‘क्रॉस वोटिंग’ की आशंका को देखते हुए विधायकों को होटल में ठहराने का इंतजाम किया गया है।

किस पार्टी के पास कितने विधायक?
• बीजेपी- 103
• कांग्रेस- 37
• शिवसेना (UBT)- 15
• शिवसेना (शिंदे)- 38
• एनसीपी (अजित पवार)- 40
• एनसीपी (शरद पवार)- 12

छोटी- छोटी पार्टियों के पास कितने विधायक? 
• बहुजन विकास आघाड़ी- 3
• समाजवादी पार्टी- 2
• MIM- 2
• प्रहार जनशक्ती पार्टी- 2
• MNS- 1
• पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी ऑफ़ इंडिया- 1
• राष्ट्रीय समाज पक्ष- 1
• कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सवादी)-1
• क्रांतिकारी शेतकरी पार्टी- 1
• जन सुराज्य शक्ति- 1
• निर्दलीय- 13

क्रॉस वोटिंग हुई तो बिगड़ेगा सियासी गणित 
विधान परिषद चुनाव में शिवसेना (UBT) की ओर से मिलिंद नार्वेकर को उम्मीदवार बनाए जाने पर गणित बिगड़ा है. चुनाव में एक उम्मीदवार को जीतने के लिए 23 वोटों की जरूरत है. शिवसेना (UBT) के पास अपने सिर्फ 15 विधायक हैं तो दूसरी तरफ एनसीपी (AP) के दूसरे उम्मीदवार और एनसीपी (SP) समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल को भी जीत के लिए अन्य पार्टी के विधायकों पर निर्भर रहना होगा।

अगर विधान परिषद चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग होती है तो इसका सबसे ज्यादा फायदा उद्धव ठाकरे और एनसीपी (SP) समर्थित उम्मीदवार जयंत पाटिल को होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button