घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 11 जुलाई: धनु राशि वालों स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है, व्यावसायिक या किसी अन्य मामले में अप्रिय समाचार मिल सकता है

पंचांग के अनुसार आज गुरुवार, 11 जुलाई 2024 के दिन आषाढ़ शुक्ल की षष्ठी तिथि है. आज पूर्व फाल्गुनी और उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा. वहीं आज के दिन वरीयान और परिघ योग भी रहेगा. आज राहुकाल दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से 03 बजकर 52 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार सिंह राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, सिंह राशि वालों का दिन उम्मीदों से भरा रहेगा. आज मिथुन वाले शाही खर्च से बचें, धनु वाले सेहत को लेकर सचेत रहें वहीं कुंभ वालों के लिए दिन उत्तम रहेगा.आइये जानते हैं ज्योतिषी से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा-

 

मेष राशि (Aries):
पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है. आज आपको आर्थिक मामलों में भी सावधानी रखने की जरूरत है. स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें. शासन सत्ता से अपेक्षित सहयोग मिल सकता है. उपाय- गणेश जी को मोदक का भोग लगाएं.

वृषभ राशि (Taurus):
आज जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा. रचनात्मक कार्यों में भी सफलता मिलेगी. पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा. वहीं व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. नए संबंध बनेंगे. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

मिथुन राशि (Gemini):
धन, यश, कीर्ति, में वृद्धि होगी, लेकिन शाही खर्चों से आपको बचना होगा. साथ ही आज आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम न उठाएं। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी, लेकिन आपको संयम से काम लेना होगा. उपाय- मछलियों को आटा डालें.

कर्क राशि (Cancer):
बुद्धि कौशल से किया गया कार्य सम्पन्न होगा और रिश्तों में निकटता आएगी. व्यावसायिक मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी. आपके धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी. रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.

सिंह राशि (Leo):
आज शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और पैसों से जुड़ी समस्या दूर होगी. उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी. आपसी संबंध मधुर होंगे. उपाय- पक्षियों को दाना डालें.

कन्या राशि (Virgo): 
दूसरे से सहयोग लेकर किए गए काम में सफलता मिलने के योग हैं. धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी. आपको शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी. पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी. उपाय- गणेश जी के दर्शन करें.

तुला राशि (Libra):
आर्थिक स्थिति में आंशिक रूप सें सुधार आएगा. लेकिन भविष्य को लेकर मन चिंतित रहेगा. संतान के दायित्व की पूर्ति का प्रयास सफल होगा और रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी. उपाय- हनुमान जी के दर्शन करें.

वृश्चिक राशि (Scorpio):
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है. आज कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो. दांपत्य जीवन सुखद व उत्साहवर्धक होगा. संयम से कम लें. उपाय- गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.

धनु राशि (Sagittarius):
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है. व्यावसायिक या किसी अन्य मामले में अप्रिय समाचार मिल सकता है, जिससे मन दुखी रहेगा. संतान के दायित्व की पूर्ति होगी और रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे. उपाय- भगवान शिव के दर्शन करें.

मकर राशि (Capricorn):
जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी और आपको शासन सत्ता का सहयोग रहेगा. आज आपके द्वारा किए व्यावसायिक प्रयास सफल होंगे. उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी और किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा. उपाय- संकट मोचन का पाठ करें.

कुम्भ राशिफल
शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा. पारिवारिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी. आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा और आपसी रिश्तों में निकटता आएगी. शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास सार्थक होगा. उपाय- कन्या को भोजन कराएं.

मीन राशि
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा. संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे. व्यर्थ की उलझनें भी रहेंगी. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. उपाय- हनुमान चालीसा का पाठ करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button