खास खबरदेश-दुनियाफीचर्डविविध

विंबलडन के फाइनल में अल्काराज ने जोकोविच को हराया, सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई

फाइनल मैच में अल्काराज ने स्टार टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6 से करारी शिकस्त दी। 36 वर्षीय सर्बियाई स्टार के पास अपनी पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका था। हालांकि, वह इस मौके को भुना नहीं पाए और अल्काराज ग्रैंड स्लैम खिताब का बचाव करने में कामयाब रहे…

नईदिल्ली (ए)। टेनिस ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट विंबलडन 2024 का पुरुष एकल मुकाबला रविवार को सर्बिया के स्टार टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और स्पेन के कार्लोस अल्काराज के बीच खेला गया। इस मुकाबले में अल्काराज ने सर्बियाई स्टार को सीधे सेटों में हरा दिया। उन्होंने अपने करियर का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब जीता। इसके अलावा अपने पिछले ग्रैंड स्लैम खिताब का बचाव किया।

फाइनल मैच में अल्काराज ने स्टार टेनिस खिलाड़ी जोकोविच को सीधे सेटों में 6-2, 6-2, 7-6 से करारी शिकस्त दी। 36 वर्षीय सर्बियाई स्टार के पास अपनी पिछली हार का बदला लेने का सुनहरा मौका था। हालांकि, वह इस मौके को भुना नहीं पाए और अल्काराज ग्रैंड स्लैम खिताब का बचाव करने में कामयाब रहे।

अल्काराज और जोकोविच के बीच खेला गया यह मुकाबला 2.27 घंटे चला। स्पेन के खिलाड़ी ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाया। उन्होंने शुरुआती दो सेट अपने नाम किए। इसके बाद तीसरे सेट में जोकोविच ने वापसी की, लेकिन वह मुकाबला अपने नाम नहीं कर पाए।

फाइनल मैच का तीसरा सेट काफी रोमांचक रहा। अल्काराज 5-4 से आगे चल रहे थे, तभी जोकोविच ने जोरदार वापसी करते हुए सेट 6-6 से बराबर करते हुए टाई ब्रेक में पहुंचा दिया। हालांकि, एक बार फिर अल्काराज हावी हुए और 7-4 से सेट अपने नाम कर लिया। उन्होंने 7-6 से तीसरा सेट जीता और खिताब अपने नाम कर लिया।

सर्बियाई स्टार जोकोविच के लिए स्पेन के युवा खिलाड़ी को हराना आसान नहीं था। अल्काराज ने अब तक चार ग्रैंड स्लैम फाइनल खेले हैं और दिलचस्प बात यह है कि उन्हें अब तक इसमें हार नहीं मिली है। 21 वर्षीय टेनिस स्टार तीनों तरह के कोर्ट घास, क्ले और हार्ड कोर्ट पर ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहला खिताब 2022 में यूएस ओपन जीता था। इसके बाद 2024 में विंबलडन का फाइनल जीता। इसी साल अल्काराज ने अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब फ्रेंच ओपन जीता। रविवार को उन्होंने विबंलडन का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने इस खिताब पर दूसरी बार कब्जा जमाया।

अल्काराज को उनको ऐतिहासिक जीत के लिए सचिन तेंदुलकर ने बधाई दी। उन्होंने कहा, “अबसे टेनिस पर एक ही राज करेगा, वो है अल्काराज। विश्व स्तरीय प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ सीधे सेटों में विंबलडन का फाइनल जीतना कोई मजाक नहीं है। उस तरह की गति, शक्ति, प्लेसमेंट और ऊर्जा के साथ, ऐसा लगता है कि आने वाले वर्षों में यह कार्लोस अल्काराज के लिए फायदेमंद होने वाला है। जोकोविच को उनकी शालीनता और जीत और हार में जिस तरह से उन्होंने खुद को पेश किया है, उसके लिए सलाम। मेरे लिए यही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान है।”

21 वर्षीय टेनिस स्टार तीनों तरह के कोर्ट घास, क्ले और हार्ड कोर्ट पर ग्रैंडस्लैम ट्रॉफी जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं। उन्होंने पहला खिताब 2022 में यूएस ओपन जीता था। इसके बाद 2024 में विंबलडन का फाइनल जीता। इसी साल अल्काराज ने अपना तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब फ्रेंच ओपन जीता। रविवार को उन्होंने विबंलडन का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने इस खिताब पर दूसरी बार कब्जा जमाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button