खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

नीति आयोग की नई टीम हुआ गठित: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अध्यक्ष, NDA के सदस्यों को मिली जगह

नीति आयोग की टीम के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं वहीं उपाध्यक्ष सुमन बेरी को बनाया गया है. 11 मंत्रियों को विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर चुना गया है…

नईदिल्ली (ए)। केंद्र सरकार ने नीति आयोग की नई टीम का गठन कर दिया है. इस टीम के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. वहीं उपाध्यक्ष सुमन बेरी को बनाया गया है. नीति आयोग की नई टीम में चार पूर्णकालिक सदस्य हैं. वीके सारस्वत, प्रोफेसर रमेश चंद, डॉ वीके पॉल और अरविंद विरमानी को फुल टाइम सदस्य बनाया गया है। नीति आयोग की टीम में एक्स ऑफिसो सदस्यों के तौर पर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को जगह मिली है।

11 मंत्री विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर शामिल: वहीं स्पेशल इनवाइटी यानी विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, भारी उद्योग मंत्री एचडी कुमारस्वामी और एमएसएमई मंत्री जीतन राम मांझी को जगह दी गई है. पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह और ललन सिंह, सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार, उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू, आदिवासी मामलों के मंत्री जुअल ओरम, महिला और बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, फूड प्रोसेसिंग मंत्री चिराग पासवान और राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राव इंदरजीत सिंह को भी विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर चुना गया है।

नीति आयोग में NDA के सदस्यों को मिली जगह: नीति आयोग की नई टीम में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के सहयोगी दलों के नेताओं को भी जगह मिली है. इस टीम में जनता दल सेक्युलर के एचडी कुमारस्वामी, जनता दल सेक्युलर के राजीव रंजन सिंह, तेलुगु देशम पार्टी के राममोहन नायडू और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के चिराग पासवान को भी शामिल किया गया है. हालांकि ये सभी सदस्य विशेष आमंत्रित सदस्यों के तौर पर नीति आयोग की टीम में शामिल किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button