छत्तीसगढ़फीचर्ड

पहचान बनाकर लड़की से दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा लड़की के सांथ दुष्कर्म कर, उसे जान से मारने की धमकी देते हुए सोशल मीडिया में फोटो वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को किया गया गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। प्रार्थिया द्वारा दिनांक 15.07.2024 को थाना सिमगा में लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई की वर्ष 2023 में पढ़ाई के दौरान ग्राम हरिनभट्ठा निवासी आरोपी कुंदन से जान पहचान हुई तथा बातचीत एवं साथ में हम दोनों का मिलना होने लगा।

इस बीच आरोपी द्वारा मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया गया है। हम दोनों के मिलने और बातचीत का पता घर वालों को होने पर मैंने आरोपी से मिलना बंद कर दिया। इस पर आरोपी द्वारा मुझसे बातचीत नहीं कर रहे हो कहकर दिनांक 22.05.2024 को आरोपी द्वारा प्रार्थिया को बदनाम करने की नियत से अपना एवं प्रार्थिया का फोटो एवं वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

सांथ ही कई बार आते जाते आरोपी द्वारा जान से मारने की धमकी भी दिया गया कि रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 242/2024 धारा 376,509(ख), 506 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण में थाना सिमगा से प्रधान आरक्षक संतोष वर्मा एवं आरक्षक खुलेश्वर पटेल की पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी कुंदन उम्र 23 साल निवासी ग्राम हरिनभट्ठा थाना सिमगा को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया।

जिसमें आरोपी द्वारा प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करना एवं उसका फोटो वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करते हुए से जान से मारने की धमकी देना स्वीकार किया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button