खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दिल्ली रवाना, 18 जुलाई को नही होगा मुख्यमंत्री जनदर्शन का आयोजन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे पर जाएंगे. सीएम साय सुबह करीब 9 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना होंगे. डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी रात की फ्लाइट से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे. इस दौरे पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी के जाने की भी खबर है। पिछले 3 सप्ताह में मुख्यमंत्री का यह दूसरा दिल्ली दौरा है।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री दिल्ली में छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे. अब सीएम साय के दिल्ली दौरे को लेकर प्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई. उनके इस दौरे को लेकर तरह-तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं. ऐसी चर्चा है कि इस दौरे में मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हो सकती है।

माना जा रहा है कि आज रात में ही मुख्यमंत्री साय दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे. सीएम साय मंत्रिमंडल के विस्तार समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

हर सप्ताह गुरुवार को मुख्यमंत्री जनदर्शन का आयोजन किया जाता है, लेकिन इस गुरूवार 18 जुलाई को अपरिहार्य कारणों से जनदर्शन का कार्यक्रम नहीं होगा। अब तक दो सप्ताह मुख्यमंत्री का जनदर्शन कार्यक्रम सफलता पूर्व आयोजित किया जा चुका है। इस कार्यक्रम से प्रदेश के सैंकड़ों लोगों का मौके पर ही समस्या का निदान हुआ है।

ज्ञात हो कि राज्‍य कैबिनेट में इस समय मंत्री के 2 पद खाली हैं. जहां एक पद पहले से खाली रखा गया था, तो वहीं दूसरा पद वरिष्‍ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने और इस्‍तीफा देने की वजह से खाली हो गया है. अब ऐसे में राज्‍य कैबिनेट में 2 नए मंत्रियों की एंट्री होनी है. सीएम साय सीनियर नेताओं से मुलाकात के बाद योग्य दावेदारों के नाम पर भी मंथन कर सकते हैं।

बीजेपी पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करती है तो उसमें कई नाम हैं। जैसे अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, राजेश मुणत, लता उसेंडी, रेणुका सिंह। वहीं, अगर नए चेहरे की बात की जाए तो भावना बोहरा, पुरंदर मिश्रा, गजेंद्र यादव समेत कई नाम हैं। पुराने चेहरों के मुकाबले नए चेहरों को साय कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना ज्यादा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button