दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए अहीवारा विधायक ने स्वयं चलाया तीर, क्षेत्र का नाम ऊंचा करने बच्चो को किया प्रोत्साहित

भिलाई 3। अहिवारा क्षेत्र विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा बीएमआई चरोदा तीरंदाजी मैदान में आगमन हुआ वार्ड पार्षद चंद्र प्रकाश पांडे, संजय यादव द्वारा पुष्प गुच्छ भेठकर स्वागत किया विधायक द्वारा अपने उद्बोधन में नेशनल एवं राज्य स्तरीय तीरंदाजी इस स्पर्धा में भाग ले चुके बच्चो का उत्साह वर्धन एवं हौसला बढ़ाते हुए क्षेत्र का नाम ऊंचा करने प्रोत्साहित किया गया।

तीरंदाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए विधायक द्वारा स्वयं तीर चला कर तीरंदाजी प्रतियोगिता आरंभ की गई तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुरूप एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण किया गया। पूर्व में वार्ड के प्रमुखों द्वारा मांग पत्र डोम सेट निर्माण 19, 90,000 रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की गई एवं तीरंदाज मैदान हेतु चेंज रूम, वॉशरूम हेतु 10 लाख रुपए अलग से स्वीकृत करने की आश्वासन दिया गया है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, मंडल उपाध्यक्ष श्याम सुंदर जायसवाल, विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल मंडल महामंत्री मुकेश अग्रवाल, परमजीत सिंह बजरंग दल चरोदा प्रमुख सज्जन माली, तीरंदाजी कोच उमेश बघेल , रेखा साहू, दीप्ति साहू , रेखा वर्मा भाजपा कार्यकर्ता वेद प्रकाश पांडे, डी राम रेड्डी,

सुब्रत दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय साहू , महिला मोर्चा अध्यक्ष पूर्णिमा ठाकुर, कुलेश्वरी साहू श्रम निकेतन एसीसी जामुल तीरंदाजी स्कूल बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।

नाली निर्माण हेतु भूमिपूजन किया: जामुल वार्ड नंबर-13 लव कुश नगर स्थित मंगल भवन में सीसी रोड एवं नाली निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन ACC अदानी फाउंडेशन (अदानी सीमेंट) के द्वारा संपादित किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अहिवारा विधानसभा विधायक राजमहंत डोमनलाल कोर्सेवाड़ा थे।

छत्तीसगढ़ महतारी चौक से नंदिनी अहिवारा मुख्य मार्ग तक अदानी सीमेंट फैक्ट्री के द्वारा सीसी रोड एवं नाली निर्माण कार्य हेतु भूमि पूजन कर कार्य प्रारंभ किया गया। आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, अदानी सीमेंट फैक्ट्री के मुख्य प्रबंधक सुदीप्ता मंडल, एचआर धर्मेश शर्मा, नगर पालिका परिषद जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर, नगर पालिका परिषद जामुल उपाध्यक्ष सुनीता चेन्नेवार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रेख राम बंछोर, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, जामुल पालिका के पार्षद गण कविता बिस्वाल, सरोजिनी चंद्राकर, संजय देशलहर, दीपक गुप्ता, रामदुलार साहू, निशा चेन्नेवार, चुम्मन ठाकुर सहित बडी संख्या में आम नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button