दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शारदा विद्यालय, रिसाली में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

भिलाई। उत्तरदायित्व एवं विद्यालय के उत्तरोत्तर विकास के उद्देश्य के साथ 16 जूलाई, मंगलवार को शारदा विद्यालय, रिसाली में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि विपिन ओझा (चेयरमैन स्कूल मैनेजिंग कमेटी ) के कर कमलों द्वारा ईश्वर की चरण वन्दना से किया गया।

इसी कड़ी में संजय ओझा (डायरेक्टर शकुन्तला ग्रूप ऑफ स्कूल्स) ने निर्वाचित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शपथ एक भावना है, स्वयं के निर्धारित लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्धिता है, जो संघर्ष से सफलता का रास्ता तय करती है। आज देश और समाज में सुदृढ़ नैतिक मूल्यों को स्थापित करना, स्वच्छता तथा विकास के प्रतिकटिबद्ध रहना हर छात्र की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसे हृदय से निभाना चाहिए।

शपथ ग्रहण की श्रृंखला का आरंभ ग्रीन एम्बेस्डर की शपथ से हुआ। जिसकी कड़ी में क्लास वाइस कैप्टन, क्लास कैप्टन, हाऊस कैप्टन, स्पोर्टस कैप्टन, वाइस हेड बॉय तथा वाइस हेड गर्ल ने भी शपथ ली। अंतिम कड़ी में विद्यालय के हेड बॉय डेनिस कुमार साह तथा हेडगर्ल जैनब खान को चयनित किया गया।

उन्होंने शपथ की गरिमा को समझते हुए अपना कत्तव्य ईमानदारी से निभाने की शपथ ली। प्रेरक गीत की भावभीनी प्रस्तुति के पश्चात् प्राचार्या सुतापा सरकार ने विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से सभी च्यनित सदस्यों को बधाई दी एवं बड़ों का सम्मान करते हुए जीवन में अपने लक्ष्य को पूरा करने की सीख दी।

संचालन शिक्षिका अनुपमा सिंह ने किया। धन्यवाद ज्ञापन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष शेशांक गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

समारोह के दौरान विद्यालय मैनेजर ममता ओझा, हेड मिस्ट्रेस पुष्पा सिहं, सीनियर एक्टिविटी इंचार्ज पूजा बब्बर, प्रतीक ओझा, वनिता ओझा एवं शिक्षक/शिक्षिकाओं ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button