छत्तीसगढ़फीचर्ड

अपहरण के 51 प्रकरणों में आरोपी एवं अपहृता को दस्तयाब करने में मिली मुंगेली पुलिस को सफलता

मुंगेली। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गिरिजा शंकर जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में जिला मुंगेली के विभिन्न थानों/चौकियों में अपहरण के दर्ज प्रकरणों में बरामदगी हेतु विशेष अभियान चलाया गया।

विशेष अभियान के तहत् अपहृताओं की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु जिला मुंगेली के विभिन्न थाना/चौकियों से अलग-अलग टीम गठित किया गया।

वर्ष 2024 में जिला मुंगेली में अपहरण के प्रकरणों में साइबर सेल के सहयोग से 51 प्रकरणों में आरोपी एवं अपहृता को देश के विभिन्न राज्यों- पूणे (महाराष्ट्र), हैदराबाद (तेलंगाना), हरियाणा, सुरत(गुजरात), लखनऊ (उत्तरप्रदेश), बैंगलूरू (तमिलनाडू) एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से अपहृताओं के बरामदगी एवं आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button