दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

इस्टाग्राम से दोस्ती कर एक्सीडेंट का बहाना बनाकर अपने शहर बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बहला फुंसलाकर शादी का प्रलोभन देकर पीडिता को नाबालिग होना जानते हुये मांग मे सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहनाकर शादी हो जाना कहकर कई बार शारीरिक सम्बंध बनाया…

धमधा। घटना 12.06.2024 को सुबह करीब 11.00 बजे प्रार्थी के घर से उसकी पुत्री अपहुता को किसी अज्ञात व्यक्तिके द्वारा नाबालिक जानते हुये बहला फुंसलाकर भगाकर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा सदर का कायम कर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के दिशा निर्देशन, अति पुलिस अधीक्षक दुर्ग ( ग्रामीण) पुलिस अनुविभागीय अधिकारी धमधा के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी धमधा पी.डी. चंद्रा के कुशल नेतृत्व में टीम गठित किया गया।

विवेचना दौरान आरोपी एवं पीडिता का सिहोर मध्यप्रदेश में पता चलने से अपहुता एवं आरोपी आकाश सूर्यवंशी साकिन खंडवा थाना श्यामपुर जिला सीहोर (म.प्र.) को आरोपी के घर से बरामद किया गया

पीडिता ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व से आकाश सूर्यवंशी के साथ मोबाईल इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान होने पर दोनो आपस मे फोन से बातचीत करते रहे है उसी दौरान करीब 03-04 माह बाद आकाश सूर्यवंशी के द्वारा फोन से प्यार व शादी करने की बात बोलकर पीडिता के जन्मदिन मे दिनांक 24.11.2022 को धमधा मिलने आया और बस स्टैण्ड धमधा मे मुलाकात किया था।

दिनांक 02.06.2024 को आरोपी अपने मोबाईल नंबर से वीडियो कॉल कर एक्सीडेंट होने की जानकारी देकर पीडिता को अपने पास बुलाने पर दिनांक 12.06.2024 को पीडिता अपने घर मे बिना बताये आरोपी के पास दिनांक 13.06.2024 को राना उदय अस्पताल सीहोर देखने गयी।

जहां से आरोपी अपने घर खंडवा ले जाकर दिनांक 20.06.2024 को बहला फुंसलाकर शादी का प्रलोभन देकर पीडिता को नाबालिग होना जानते हुये मांग मे सिंदूर भरकर मंगलसूत्र पहनाकर शादी हो जाना कहकर कई बार शारीरिक सम्बंध बनाया।

कथन पर प्रकरण मे धारा-366 (क), 493,376 (2), एन. भादवि, 06 पॉक्सो एक्ट का जोडा जाकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर केन्द्रीय जेल दुर्ग भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धमधा पी.डी. चन्द्रा उप निरी. श्रीराम पेण्ड्रो,आरक्षक श्वेत साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button