दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

भिलाई के उद्योगपति जितेंद प्रसाद गुप्ता को विशेष उपलब्धि पर डॉक्टरेट की उपाधि से किया गया सम्मानित

भिलाई। छग चेम्बर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज उद्योग चेम्बर भिलाई के अध्यक्ष जितेंद प्रसाद गुप्ता ने भिलाई का नाम विश्व पटल पर अंकित कराया। आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत एक विशेष उत्पाद निर्माण जिसने भारत सरकार के निवेश में कमी आई, विशेष बात यह थी कि वह करोना काल का समय था।

डॉ जितेंद प्रसाद गुप्ता ने बताया कि यह मेरे लिए तो गर्व की बात है ही लेकिन भिलाई उद्योग जगत के लिए भी यह गौरव की बात है। उन्होनें बताया कि उस समय जब विश्व महामारी से देश जुझ रहा था उस समय ऐसा उत्पाद निर्माण किया गया जिसकी उत्पाद लागत अन्य देशों से कम थी और हमे आयात करने की जरूरत भी नही पड़ी।

मेरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी (यूएसए) द्वारा उत्पाद की परख, उसकी गुणवत्ता की परख व हर औद्योगिक पैमाने से परख की गई और निर्णय दिया कि यह उत्पाद हर मायने में उत्तम है और इसे निर्मित करने वाले जितेंद प्रसाद गुप्ता को डॉक्टरेट की उपाधि देने का निर्णय लिया। मेरीलैंड स्टेट यूनिवर्सिटी (यू एस ए) द्वारा भारत सरकार के निज सचिव व उद्योग मंत्रालय के सानिध्य में जितेंद प्रसाद गुप्ता को डॉक्टर ऑफ फिलासफी की उपाधि से सम्मानित किया गया।

जितेंद प्रसाद गुप्ता को यह सम्मान दिल्ली ट्रेड सेंटर में प्रदान किया गया। छ ग चेम्बर ऑफ कामर्स के महामंत्री अजय भसीन ने बधाई देते हुए कहा कि भिलाई व चेम्बर के लिए यह गर्व की बात है।इस उपलब्धि के लिए पूरे चेम्बर परिवार की ओर से अनंत बधाई प्रेषित करता हु।

भिलाई चेम्बर अध्यक्ष गारगी शंकर मिश्रा ने बड़ी उपलब्धि बताया व शुभकामनाएं दी। उद्योग चेम्बर भिलाई से करमजीत बेदी, नरसिंग कुकरेजा, अजित सिंह, विनोद सोनी व समस्त उद्योग चेम्बर के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button