दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ का आयोजन 25 को दुर्ग में, पहली बार छत्तीसगढ़ में हो रहा यह प्रतियोगिता

भिलाई। दुर्ग स्थित महेन्द्रा रिसोर्ट में पहली बार मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन 25 जुलाई की शाम 4 बजे से आयोजित होगा। इसमें सुष्मिता सेन, लारा दत्ता, उर्वशी रौतेला, हरनाज संधू जैसे कई हस्तियां देश का नाम रौशन कर चुकी है।

मिस एशिया पेसिफिक 2024 सोफिया सिंह जज होंगी। मिस इंडिया क्लासिक 2024 की स्टेट डायरेक्टर गीत सोन ने बताया कि डायरेक्टर निखिल आनंद के मार्गदर्शन में ग्लैमानंद के बैनर तले आयोजित मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में प्रदेश से कई प्रतिभागी शामिल होंगी।

फाइनलिस्ट का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने और फिर वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए किया जाएगा। फाइनलिस्ट को 25 जुलाई को महेन्द्रा रिसोर्ट में जज के हाथो ताज पहनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button