खास खबरछत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने 09 राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की, रमन डेका होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल

देश में तेलंगाना, झारखंड सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल नियुक्त किए गए हैं। इसी तरह जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना, ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम, संतोष कुमार गंगवार को झारखंड, रमेन डेका को छत्तीसगढ़, सी एच विजयशंकर को मेघालय और सी पी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाया गया है…

नईदिल्ली (ए)। देश में तेलंगाना, झारखंड सहित नौ राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति भवन ने जानकारी देते हुए बताया कि संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। वहीं, झारखंड के राज्यपाल रहे सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के नए राज्यपाल होंगे। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है उनके पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा।

असम के राज्यपाल रहे गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक बनाया गया है। वहीं, सी एच विजयशंकर को मेघालय का, रमन डेका को छत्तीसगढ़, हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान, जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना और ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।इसके अलावा के कैलाशनाथन को पुडुचेरी का उपराज्यपाल बनाया गया है।

शनिवार रात को राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि ये नियुक्तियां उनके संबंधित कार्यालयों का कार्यभार संभालने की तारीख से प्रभावी होंगी।

पुडुचेरी के उपराज्यपाल बनाए गए कैलाशनाथन गुजरात कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी हैं।  कैलाशनाथन पीएम मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल में उनके मुख्य प्रधान सचिव थे। इसी साल 30 जून को उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया है। 2013 में सेवानिवृत्ति के बावजूद उन्हें 11 सेवा विस्तार दिए गए।

नए राज्यपालों की पूरी सूची देखें-

हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के राज्यपाल बनाए गए।

विष्णु देव वर्मा तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

ओम प्रकाश माथुर सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।

संतोष कुमार गंगवार झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

रमन डेका छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है।

सी एच विजयशंकर मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

सीपी राधाकृष्णन झारखंड से महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गुलाब चंद कटारिया पंजाब और चंडीगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य सिक्किम से असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, और उन्हें मणिपुर का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button