छत्तीसगढ़फीचर्ड

मकान एवं जमीन दिलाने के नाम पर 33 लोगो से 90.97 लाख रुपए लेकर धोखाधडी करने वाली महिला आरोपी सहित दो गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थिया सरिता करकाड़े एवं अन्य 32 लोगो द्वारा लिखित शिकायत प्रस्तुत किया कि वर्ष 2022 से जुलाई 2024 तक अभय कुमार यादव निवासी उडिसा, एवं उनके साथी चेतना यादव एवं निहाल यादव निवासी लालपुर पटेल चौक सभी साथ मिलकर कमल विहार सेक्टर 01 में स्वतंत्र मकान व जमीन दिलाने के नाम पर प्रार्थिया एवं अन्य से 90,97,000/रु लेकर धोखाधडी करने की शिकायत प्राप्त हुई जिसकी जानकारी के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशानुसार शिकायत को गंभीरता में लेते हुए शिकायत की जांच की गई जिसमें पीडितों का कथन लेकर आरोपी चेतना यादव के बैंक आफ बडौदा के खाता क्रमांक- 46738100000613 व निहाल यादव के बैंक आफ बडौदा के खाता क्रमांक- 46738100000605 का जांच करने पर आरोपियों द्वारा लोगो से स्वतंत्र मकान एवं जमीन दिलाने के नाम पर रकम का प्राप्त करना पाया गया जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना टिकरापारा रायपुर में अपराध क्रमांक 594/24 धारा 318(4), 3(5) भा.न्याय.संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम दौलत राम पोर्ते, नगर पुलिस अधीक्षक पुरानीबस्ती राजेश देवांगन, तथा थाना प्रभारी टिकरापारा निरीक्षक मनोज कुमार साहू को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी टिकरापारा द्वारा संयुक्त टीम तैयार किया गया टीम के सदस्यों द्वारा प्रकरण के आरोपियों का लगातार पता तलाश कर मुखबीरो के सहयोग से आरोपी-01. चेतना यादव पिता देवप्रसाद यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम लालपुर छपोरा थाना विधानसभा जिला रायपुर छग 02. निहाल यादव पिता देवप्रसाद यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम लालपुर छपोरा थाना विधानसभा जिला रायपुर छग को प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी- 01. चेतना यादव पिता देवप्रसाद यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम लालपुर छपोरा थाना विधानसभा जिला रायपुर छग।
02. निहाल यादव पिता देवप्रसाद यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम लालपुर छपोरा थाना विधानसभा जिला रायपुर छग।

कार्यवाही में निरीक्षक मनोज कुमार साहू थाना प्रभारी टिकरापारा, उप निरीक्षक धीरेन्द्र बंजारे, एवं थाना टिकरापारा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button