दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

जल जीवन मिशन का कार्य समयावधि में गुणवत्तापूर्ण हो- कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी

दुर्ग। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में एजेंडावार विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा उपरान्त अनुमोदन की गई। कलेक्टर सुश्री चौधरी ने कहा कि जिले में जल जीवन मिशन का कार्य समयावधि में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए।

उन्होंने शासन के मार्गदर्शी निर्देशों के तहत कार्यों में व्यय एवं एफ.टी.के. कार्य जल दीदी के माध्यम से कराने के निर्देश दिये। साथ ही मिशन अंतर्गत नल कनेक्शन का वेरीफिकेशन कराने सभी जनपद सीईओ को निर्देशित किया।

बैठक में एजेंसी द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत आबंटित कार्य को सामान अनुपातिक रूप से नहीं करने एवं अत्यंत धीमी गति करने के कारण अनुबंध निरस्त कर शेष बचे कार्यों की पुनः निविदा आमंत्रण की कार्यवाही। विभिन्न ग्रामों में नलकूप खनन के आमंत्रित निविदा में प्राप्त दर की स्वीकृति।

जल समूह प्रदाय योजनाओं के लिए थर्ड पार्टी इन्सपेक्शन हेतु कार्यादेश की स्वीकृति तथा जल जीवन मिशन अंतर्गत प्राप्त समयावृद्धि प्रकरण के संबंध में चर्चा की गई।

इसके अलावा समिति द्वारा जल जीवन मिशन अंतर्गत किये गये कुल व्यय एवं ऑनलाईन डिमाण्ड कर भुगतान किये जाने वाले देयकों की सूची का अनुमोदन किया गया। बैठक में एडीएम अरविन्द एक्का, नगर निगम भिलाई के आयुक्त देवेश ध्रुव, सहायक कलेक्टर एम. भार्गव, जिला पंचायत के सीईओ अश्वनी देवांगन,

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज दानी, जिला शिक्षा अधिकारी अरविन्द मिश्रा, उप संचालक कृषि एल.एम. भगत, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग अजय शर्मा, सहायक आयुक्त एवं आदिवासी विकास हेमन्त सिन्हा, सभी जनपद सीईओ एवं कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग एस.के. पाण्डेय व विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button