दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

हर जांच पूरी ईमानदारी और निपुणता से की जाए : IG रामगोपाल गर्ग

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज राम गोपाल गर्ग ने आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया, जिसमें दुर्ग रेंज के लोक अभियोजक के साथ बैठक किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य हाल ही में हुए निर्णय के दोषमुक्ति मामलों पर समीक्षा कर त्रुटिपूर्ण विवेचना के कारणों पर चर्चा करना था।

दोषमुक्ति के मामलों की समीक्षा बैठक में उन मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई, जिनमें दोषमुक्ति हुई है। प्रत्येक मामले की विवेचना के दौरान होने वाली त्रुटियों का विश्लेषण किया गया, ताकि भविष्य में ऐसे संभावित गलती को पहचान कर दोहराई न जा सके।

जिससे दोषमुक्ति कम हो। लोक अभियोजक और पुलिस अधिकारियों के बीच त्रुटिपूर्ण विवेचना के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि भविष्य में जांच के दौरान सभी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया जाए।

श्री गर्ग ने कहा कि, “हमारी प्राथमिकता न्याय की सुनिश्चितता है, और हम यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर जांच पूरी ईमानदारी और निपुणता से की जाए।” उन्होंने सभी अधिकारियों को विवेचना प्रक्रिया को और अधिक सशक्त बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला दुर्ग से उपसंचालक लोक अभियोजक अनुरेखा सिंह, जिला बेमेतरा से उपसंचालक लोक अभियोजक कंचन पाटिल, बालोद से जिला अभियोजन अधिकारी अजय कुमार सिंह, डीएसपी शिल्पा साहू, सहित अन्य कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button