छत्तीसगढ़फीचर्ड

रेलवे बोर्ड के मेम्बर इंफ्रा अनिल खंडेलवाल ने रायपुर से नागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में दिनांक 03 अगस्त,2024 को रेलवे बोर्ड से (मेम्बर इंफ्रा) अनिल कुमार खंडेलवाल का रायपुर से नागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों का निरीक्षण किया गया।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में यात्री सुविधाओं के लिए चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों, अमृत भारत स्टेशन योजना, रेलवे ट्रेक, सहित अन्य रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। रायपुर मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मंडल रेल प्रबंधक के साथ रायपुर मंडल के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली।

दुर्ग स्टेशन पर कार्यरत रेलवे कर्मियों से मुलाकात कर उनके वर्किंग प्रणाली को जाना एवं उनका दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की रेलवे ट्रेकमैन की गैंग से रेल संरक्षा संबंधित चर्चा की।

रेलवे अधिकारियों से चर्चा के दौरान मेंबर इंफ्रा ने रेल साधन- संसाधनों का उचित प्रयोग एवं टीमवर्क पर जोर दिया।

इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री संजीव कुमार अपर मंडल रेल प्रबंधक इंफ्रा एवं मुख्य परियोजना प्रबंधक गति शक्ति आशीष मिश्रा, अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन बजरंग अग्रवाल, बिलासपुर मुख्यालय के संबंधित अधिकारी एवं रायपुर रेल मंडल के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button