खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट: पुलिस ने की छापेमारी, आपत्तिजनक हालत में पकड़े गये डेढ़ दर्जन से अधिक युवक व युवतियां

पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 20 युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है. वहीं होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है…

वाराणसी (ए)। सिगरा थाना अंतर्गत मलदहिया स्थित होटल रंजीत एंड रेस्टोरेंट में पुलिस ने छापेमारी की है। मौके पर से सेक्स रैकेट की बड़ी खेप पकड़ी गयी है।

एडीसीपी काशी जोन नीतू ने सादे वर्दी में फ़ोर्स के साथ छापेमारी की। जहां कमरा नं० 105 से डेढ़ दर्जन से अधिक युवक व युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में पकडे गये हैं। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मौके पर एडीसीपी नीतू, थाना सिगरा, चेतगंज थाने की पुलिस फ़ोर्स मौजूद रही।

इस बाबत एडीसीपी नीतू ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापेमारी हुई है। मौके से 10 युवतियां व 10 युवक आपत्तिजनक अवस्था में पाए गये हैं। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इस होटल में देह व्यापार हो रहा है. जानकारी मिलने पर पुलिस होटल पहुंचकर छापेमारे की. इस दौरान होटल रूम का दरवाजा खुद पुलिस खटखटाती है और जब दरवाजा खुलता है तो युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिलते हैं. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इस युवक-युवतियों का आपस में कोई संबंध नहीं है।

 

पकड़ी गई युवतियां देह व्यापार से संबंधित हैं. पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 20 युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है. वहीं होटल संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है. वहीं होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा होने के बाद क्षेत्र में इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button